सरकारी स्कूल में बच्चे से पैर दबवाते दिखीं टीचर:बोलीं- क्लास के गड्ढे से मुड़ा पैर, बच्चे ने सहारा दिया

Updated on 10-08-2025 02:12 PM

बच्चों के सभ्य व्यक्तित्व का निर्माण हो, वे पढ़-लिखकर अपना भविष्य बेहतर बना सकें, इसी उम्मीद में मां-बाप उन्हें स्कूल भेजते हैं। लेकिन राजधानी भोपाल के एक सरकारी स्कूल से सामने आई तस्वीर इस भरोसे को चोट पहुंचाती है। यहां एक महिला टीचर बच्चे से पैर दबवाते नजर आ रही हैं। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई।

गुरुवार की इस घटना का वीडियो शनिवार शाम सामने आया।

टीटी नगर में जहां इस साल से शुरू हुए सांदीपनी स्कूल में बच्चों को स्मार्ट क्लासेस के जरिए अंग्रेजी, गणित समेत अन्य विषय रोचक तरीके से पढ़ाए जा रहे हैं। वहीं, राजधानी में कुछ स्कूल ऐसे भी हैं, जहां न बच्चों के लिए बाथरूम हैं और न कक्षाओं में बेंच। आधा दर्जन स्कूल जर्जर होने के कारण बंद पड़े हैं।

कक्षा 4 में महिला टीचर बच्चे से पैर दबवाते नजर आईं बच्चे से पैर दबवाने का वीडियो गांधीनगर स्थित शासकीय महात्मा गांधी उ.मा.वि. का है। लंच के बाद स्कूल की ज्यादातर कक्षाओं में बच्चे शांत होकर पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन कक्षा 4 में शोर था। यह स्कूल की एकमात्र कक्षा है, जहां बच्चे जमीन पर बैठते हैं। सामने कुर्सी पर बैठी महिला टीचर ने एक पैर दूसरी कुर्सी पर रखा था और उसी कक्षा का एक बच्चा पैर की मसाज कर रहा था। अन्य शिक्षकों के मुताबिक, यह कोई नई बात नहीं है।

टीचर बोलीं- गेट पर गड्ढे में पैर मुड़ गया था महिला टीचर ने सफाई दी कि क्लास में प्रवेश करते समय गेट पर टूटी टाइल्स से बने गड्ढे में उनका पैर मुड़ गया। बच्चों ने उन्हें संभालकर कुर्सी पर बैठाया और एक बच्चा प्रेमभाव से पैर दबाकर दर्द कम करने की कोशिश कर रहा था।

जर्जर भवन और बदहाल सुविधाएं स्कूल का आधा भवन पूरी तरह जर्जर है। बाकी हिस्से में बारिश के दौरान पानी टपकता है, पंखे खराब हैं, और शौचालयों की हालत इतनी खराब है कि उनका उपयोग संभव नहीं। गेट जाम, पानी नहीं, चारों तरफ ऊंची घास और सांप का खतरा, इन वजहों से बच्चियां खुले में शौच को मजबूर हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.