शिक्षक चुनाव ड्यूटी में, बच्चों की हो जाती है छुट्टी, पढ़ाई हो रही प्रभावित

Updated on 23-10-2023 01:19 PM
भोपाल । मप्र में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की चुनावी ड्यूटी विद्यार्थियों के लिए बड़ी समस्या बन रही है। चुनाव प्रशिक्षण में शिक्षकों को भेजे जाने से स्कूलों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कई स्कूलों में मध्याह्न भोजन के बाद बच्चों को छुट्टी दी जा रही है तो कुछ में बच्चों को स्कूल आने से ही मना किया जा रहा है। वहीं सरकारी स्कूलों में चौथी से आठवीं तक की कक्षाओं की छमाही परीक्षा छह नवंबर से शुरू होने वाली है। नौवीं से 12वीं तक की परीक्षाएं दिसंबर में होंगी। इसके अलावा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा फरवरी के दूसरे सप्ताह से शुरू होगी। ऐसे में कुछ स्कूलों का करीब 40 प्रतिशत तो कुछ का 30 प्रतिशत तक ही पाठ्यक्रम पूरा हो पाया है। बताया जा रहा है कि स्कूलों के प्राचार्य अब अतिरिक्त कक्षाएं लगवाकर पाठ्यक्रम को पूरा करने का प्रयास करेंगे।

प्राचार्य का कहना, अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जा रहीं

प्राचार्यों का कहना है कि प्रत्येक स्कूल से 20-30 शिक्षक चुनाव के प्रशिक्षण में शामिल हो रहे हैं। ऐसे में सभी कक्षाओं का पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए अतिरिक्त कक्षाएं भी लगाई जा रही हैं। सीएम राइज स्कूल निशातपुरा के प्राचार्य आरसी जैन ने बताया कि दशहरा और दीपावली की छुट्टियों में भी बोर्ड के विद्यार्थियों की अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जाएंगी।

शिक्षकों को चुनाव ड्यूटी या प्रशिक्षण में लगाया जाना अनिवार्य है, लेकिन इससे स्कूलों की पढ़ाई पर असर नहीं होना चाहिए। सभी स्कूलों को निर्देशित किया गया है कि अतिरिक्त कक्षाएं आयोजित कर पाठ्यक्रम को पूरा किया जाए।

                                                                              - अंजनी कुमार त्रिपाठी, जिला शिक्षा अधिकारी, भोपाल

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.