मध्‍य प्रदेश भाजपा के 22 नेताओं की टीम तेलंगाना में करेगी प्रचार

Updated on 21-11-2023 12:24 PM

भोपाल । मध्य प्रदेश में मतदान के साथ ही विधानसभा चुनाव का प्रचार खत्‍म हो गया है। केंद्रीय नेतृत्व ने अब मध्य प्रदेश के भाजपा नेताओं को तेलंगाना चुनाव की कमान सौंपी है। मध्य प्रदेश भाजपा के 22 नेताओं की टीम तेलंगाना के लिए एक-दो दिन में रवाना होगी।

मध्‍य प्रदेश में हुए विकास को आधार बनाएंगे

मध्‍य प्रदेश के नेता तेलंगाना की जनता को डबल इंजन की भाजपा सरकार में प्रदेश में हुए विकास को आधार बनाकर अपनी बात रखेगी। साथ ही भाजपा सरकार में अलग-अलग वर्ग के लिए जो काम हुए है, उन्हें बताया जाएगा। केंद्रीय नेतृत्व ने मध्य प्रदेश के सांसद, मंत्री और विधायकों के नामों की सूची जारी कर तेलंगाना रवाना होने के निर्देश दिए हैं।

तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान

तेलंगाना में कुल 119 सीटों पर 30 नवंबर को मतदान होना है। यहां 28 नवंबर तक चुनाव प्रचार होगा। मध्य प्रदेश से भाजपा ने सात मंत्रियों, तीन सांसद, चार विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की तेलंगाना चुनाव में जिम्मेदारी तय की है।
इन सीटों के बीच मुकाबला

बता दें कि तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भाजपा, सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति और कांग्रेस के बीच मुकाबला है। वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में बीआरएस 119 में से 88 सीटें जीतने में सफल रही थी और उसका वोट शेयर 47.4 प्रतिशत था। कांग्रेस 19 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। उसका वोट शेयर 28.7 फीसदी था।

मप्र भाजपा के ये 22 नेता तेलंगाना में भाजपा के पक्ष में मांगेंगे वोट

मध्य प्रदेश भाजपा के सात मंत्रियों में डा. नरोत्तम मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र शुक्ल, कमल पटेल, विश्वास सारंग, अरविंद सिंह भदौरिया और मोहन यादव तेलंगाना जाएंगे। तीन सांसदों में केपी यादव, अनिल फिरोजिया और गजेंद्र सिंह पटेल एवं विधायकों में रमेश मेंदोला, रामेश्वर शर्मा, यशपाल सिंह सिसोदिया, शरदेंदु तिवारी भी तेलंगाना में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में सभाएं करेंगे।

इसके अलावा इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, मप्र पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ, हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, इंदौर भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव रणदिबे, पूर्व विधायक जीतू जिराती, मुकेश चौधरी, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा को भी तेलंगाना जाने के लिए कहा गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.