MP के सीएम शिवराज के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी, नागदा से सड़क मार्ग से भोपाल लौटे

Updated on 21-07-2023 03:26 PM
 मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। यह घटना गुरुवार रात 9 बजे के आसपास की है। हेलिकॉप्टर में खराबी आने के बाद सीएम शिवराज सड़क मार्ग से नागदा से भोपाल के लिए रवाना हो गए। इससे पहले इस आशय की खबरें भी सुनने में आईं थीं कि उनके हेलिकॉप्टर के पास बिजली गिरी थी, लेकिन यह सूचना अपुष्‍ट है। हेलिकॉप्टर में खराबी के चलते जरूर वे नागदा से सीधे भोपाल की ओर रवाना हो गए। सभा के बाद सीएम शिवराजसिंह चौहान हेलिकाप्टर से रवाना होने वाले थे। इस दौरान तकनीकी खराबी के कारण वे रोड से होते हुए भोपाल गए। बताया जा रहा है कि हेलिकाप्टर के पास आकाशीय बिजली गिरने से तकनीकी खराबी आई थी। हालांकि मौके पर ड्यूटी पर तैनात बिरलाग्राम थाना प्रभारी ने इस बात से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि केवल तकनीकी खराबी थी। इस कारण मुख्यमंत्री बाय रोड से भोपाल गए।


नागदा जंक्शन को जिला बनाया जाएगा

इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को नागदा जंक्शन पहुंचे। उन्होंने जनसभा में कहा कि नागदा जंक्शन को अलग जिला बनाया जाएगा। महिदपुर तहसील के नागरिकों द्वारा नागदा में शामिल किए जाने पर हो रहे विरोध को देखते हुए मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जिला राजीखुशी से बनेगा, जिस तहसील को नए जिले में शामिल नहीं होना हो तो न हो।

मुख्यमंत्री ने नागदा के समीपस्थ कस्बे उन्हेल को तहसील बनाने की घोषणा भी की। यहां करीब दो घंटे के रोड शो के बाद मुख्यमंत्री ने मुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित विकास पर्व व हितग्राही सम्मेलन में 261.14 करोड़ रुपये की लागत के निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया।

उल्लेखनीय है कि नागदा जंक्शन को जिला बनाने की मांग वर्ष 2008 से की जा रही है। 2018 में बनी कांग्रेस सरकार ने इसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी थी, हालांकि सरकार बदलने के बाद मामला अटक गया। नए जिले में उज्जैन के उन्हेल, खाचरौद, भाटपचलाना और रतलाम जिले के आलोट, ताल क्षेत्र शामिल किए जा सकते हैं।

बता दें, इसी साल मार्च में मुख्यमंत्री ने रीवा के मऊगंज को नया जिला बनाने की घोषणा की थी। मऊगंज 53 वां और नागदा 54वां जिला होगा। पांढुर्ना, मैहर, चांचौड़ा और सिरोंज को भी जिला मांग बनाने की मांग लंबे समय से उठ रही है। बता दें कि जिला बनाने की कार्रवाई जिला पुनर्गठन आयोग की सिफारिशों के बाद की जाती थी लेकिन 30 साल से मध्य प्रदेश में जिला और तहसील पुनर्गठन आयोग अस्तित्व में नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.