एमपी के 20 शहरों में टेम्प्रेचर 40 डिग्री पार:सीजन में पहली बार इतनी गर्मी; दो दिन ऐसा ही मौसम, फिर आंधी-बारिश

Updated on 19-04-2024 01:40 PM

बारिश, आंधी-ओले का दौर थमने के बाद मध्यप्रदेश में गर्मी का असर बढ़ गया है। गुरुवार को इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर-उज्जैन समेत प्रदेश के 20 शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार रहा। मौसम विभाग ने अगले दो दिन यानी, 19 और 20 अप्रैल को गर्मी का असर रहने का अनुमान जताया है। 21 अप्रैल से अगले 3 दिन के लिए आंधी-बारिश का दौर फिर से शुरू हो सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। जिसका प्रदेश में असर रहेगा। इस वजह से भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन भी भीगेंगे।

अभी धार सबसे गर्म
गुरुवार को सीजन में पहली बार प्रदेश में तेज गर्मी पड़ी। सबसे गर्म धार रहा। नौगांव, गुना, शिवपुरी और धार सबसे गर्म रहे। यहां पारा 41 डिग्री से ज्यादा रहा। धार में सबसे अधिक 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बैतूल, सागर, ग्वालियर, जबलपुर, इंदौर, खरगोन, सतना, शाजापुर, दमोह, उज्जैन, रीवा, मंडला, मलाजखंड, रतलाम, खजुराहो और नर्मदापुरम में तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रहा।

कब-कहां बारिश के आसार

21 अप्रैल: भोपाल, इंदौर, जबलपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, देवास, सीहोर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, कटनी, मंडला, बालाघाट और डिंडोरी जिलों में।

22 अप्रैल: नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, डिंडोरी, शहडोल और अनूपपुर जिलों में।

अप्रैल में 11 दिन तक लगातार बारिश का रिकॉर्ड
अप्रैल में बारिश के कई रिकॉर्ड टूटे। भोपाल में करीब पौने 2 इंच बारिश हो गई। वहीं, अप्रैल में लगातार 11 दिन तक बारिश होने का रिकॉर्ड भी बना है। 7 अप्रैल से 17 अप्रैल तक प्रदेश में लगातार बारिश हुई है। अब 21 अप्रैल से फिर प्रदेश भीग जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.