अमरकंटक में 1 डिग्री पहुंचा तापमान, हाड़ कंपा देने वाली ठंड से मध्य प्रदेश का अनूपपुर बेहाल

Updated on 15-12-2024 01:59 PM

भोपाल/ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दिसंबर के 12 दिन हमेशा ही कड़ाके की ठंड के लिए जाने जाते हैं। अगर 2022 की बात करें, तो पारा लुढ़क कर 3.6 डिसे तक पहुंच गया था, जबकि इस बार तो सबसे कम न्यूनतम तापमान ही 4.6 डिग्री सेल्सियस है।

लोग इसे ही कड़ाके की ठंड मान रहे हैं, जबकि मौसम विभाग के रिकॉर्ड की मानें तो ग्वालियर में तो 26 दिसंबर 1961 को तापमान लुढ़ककर माइनस 0.4 डिग्री तक पहुंच गया था। हालांकि अब यह इतिहास ही बन चुका है, क्योंकि इसके बाद ग्वालियर में कभी इतनी सर्दी नहीं पड़ी है।

अमरकंटक में 1 डिग्री पहुंचा तापमान

मैकल पहाड़ी पर घने जंगल और ऊंचाई पर स्थित प्राकृतिक सौंदर्य स्थल अमरकंटक में एक बार फिर तापमान गिरने से यहां ओंस रूपी बर्फ जमा हो गई। इसी तरह अनूपपुर में रविवार की सुबह सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। (नीचे देखिए तस्वीरें)

ग्वालियर: एमपी में सर्दी का प्रवेश द्वार

  • उत्तर भारत में होने वाली ठंडक ग्वालियर से ही प्रदेश में दाखिल होती है। बाद में धीरे-धीरे ठंड के तेवर ढीले पड़ने लगते हैं। ऐसे में नवंबर माह में गुलाबी सर्दी का अहसास होने लगता है।
  • दिसंबर तक तो कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो जाती है। घरों में कूलर, पंखे बंद हो जाते हैं, रजाई, कंबल निकल आते हैं। इस बार भी ठंड तो बढ़ी है, लेकिन ग्वालियर में जैसी कड़ाके की ठंड पड़ती रही है, वैसी इस बार नहीं है।
  • दिसंबर के 13 दिन गुजर चुके हैं और केवल 12 दिसंबर को सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। शहर के आसमान में छाए बादल छंटने के कारण शनिवार को दिन के तापमान में उछाल दर्ज किया गया।
  • दोपहर के समय खिली तेज धूप ने सर्दी से राहत दिलाई। हालांकि रात के तापमान में एक बार फिर गिरावट हुई। इसके चलते रात में ठंडक का अहसास हुआ। घरों में अब लोगों ने मोटे कंबलों और रजाईयों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।
  • मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में एक से डेढ़ डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में इजाफा होगा
  • भोपाल: सर्दी का यू टर्न, रात का पारा 3.8 डिग्री पर

    राजधानी में दूसरी बार दिसंबर माह में सर्दी के तीखे तेवर देखने को मिल रहे हैं। शनिवार को तो सर्दी ने जैसे यू टर्न लिया। रात का तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जो शुक्रवार के न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री की तुलना में चार डिग्री कम रहा।

    पिछले सात दिन से शहर में रात का पारा 10 डिग्री से कम पर है। शाम ढलते ही सर्द हवाएं ठिठुरन बढ़ाने लगती हैं। शनिवार शाम साढ़े पांच बजे तापमान 20 डिग्री पर था, जो तीन घंटे बाद 8.2 डिग्री लुढ़ककर रात साढ़े आठ बजे 11.8 डिग्री पर आ गया था।

    उधर भीषण ठंड खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने वालों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। एक दिसंबर से लेकर 13 दिसंबर तक 11 लोग मौत की नींद सो चुके हैं। शनिवार को भी जहांगीराबाद थाना पुलिस ने जिंसी चौराहा के पास सेंटर पाइंट के पास फुटपाथ से 55 वर्षीय गुड्डन उर्फ इकबाल का शव बरामद किया गया।

  • जबलपुर: शीतलहर से गिरा पारा, कंपकपा उठे लोग

    शनिवार का दिन सबसे ठंडा दिन रहा, जबकि शुक्रवार को सर्द सीजन की सबसे सर्द रात रात का न्यूनतम तापमान पहली बार 4.6 डिग्री तक नीचे आ गया। धुंध के बीच बर्फीली हवा से लोग कंपकपा उठे। रात की ठंड का असर सुबह तक बना रहा।

    शनिवार को सुबह से सर्द हवा के झोंके लोगों को झकझोरते रहे। शीतलहर लोगों को ठिठुराती रही। वातावरण में गलाव वाली ठंड महसूस की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मौसम ऐसा ही बना रहेगा। जबलपुर जिले के लिए शीतलहर का आरेंज अलर्ट जारी किया है।

  • इंदौर: पांच दिन में तीसरी बार 9 डिग्री से नीचे आया पारा, रात में बढ़ी ठंडक

    पिछले एक सप्ताह से रात में उत्तरी हवाओं ने ठंड की तीव्रता बढ़ा दी है। शनिवार को शहर में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। पिछले पांच दिन में तीसरी बार रात का पारा 9 डिग्री से नीचे आया है। दिन में निकली धूप व हवाओं की गति कम होने के कारण शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली।

    अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक रविवार को भी शहर में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.