तेंदूपत्ता श्रमिकों को लाभांश की 80 फीसद राशि ‎मिलेगी बोनस में

Updated on 11-09-2021 07:42 PM
भोपाल । आगामी समय में  तेंदूपत्ता श्रमिकों को अब लाभांश की 80 फीसद राशि बतौर बोनस मिलेगी। तेंदूपत्ता श्रमिकों की बोनस राशि में 10 फीसद की वृद्धि की जा रही है।  यह राशि अधोसंरचना विकास की राशि में कटौती कर बढ़ाई जा रही है। इसका लाभ प्रदेश में करीब 40 लाख श्र‎मिकों को ‎मिलेगा। मप्र राज्य लघु वनोपज संघ 22 सितंबर को प्रस्तावित संचालक मंडल की बैठक में यह प्रस्ताव ला रहा है। जिस पर मुहर लगने की पूरी उम्मीद है क्योंकि वर्तमान में वनोपज संघ में कोई निर्वाचित अध्यक्ष नहीं है। ऐसा करने से संघ के अध्यक्ष के तीन फीसद राशि स्वविवेक से खर्च करने के विशेषाधिकार पर भी कैंची चलेगी। वनोपज संघ अधोसंरचना विकास की राशि में कटौती कर रहा है। इसी राशि में से तीन फीसद राशि अध्यक्ष को स्वविवेक से खर्च करने के लिए मिलती है, जो आमतौर पर राजनीतिक लाभ लेने पर खर्च होती रही है। ज्यादातर अध्यक्ष अपने क्षेत्र में ही राशि खर्च करते रहे हैं। यही कारण है कि संचालक मंडल की पिछली बैठक में यह प्रस्ताव नहीं लाया जा सका। कांग्रेस शासनकाल में वीरेंद्र गिरी संघ के अध्यक्ष बने थे और तभी अधिकारी ये प्रस्ताव लाए थे, पर गिरी ने उसे रोक दिया था। मालूम हो ‎कि वनोपज संघ हर साल औसत एक हजार करोड़ रुपये का तेंदूपत्ता बेचता है। तेंदूपत्ता बिकने से करीब 500 करोड़ रुपये लाभ होता है। इसमें अब तक 70 फीसद राशि बतौर बोनस श्रमिकों को बांटी जाती है। जबकि 15 फीसद राशि तेंदूपत्ता श्रमिकों के ग्रामों में अधोसंरचना विकास और शेष 15 फीसद राशि से पौधारोपण पर खर्च होती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.