महाकाल की सवारी में चोरों का आतंक, सोने की चेन और एक दर्जन मोबाइल चोरी

Updated on 14-07-2023 01:22 PM

उज्जैन । श्री महाकालेश्वर की सवारी के दौरान सोमवार को एक व्यक्ति के गले से सोने की चेन चोरी हो गई, इसके अलावा एक दर्जन लोगों ने मोबाइल चोरी की शिकायत भी की है। पुलिस ने अधिकांश मामलों में फरियादी से केवल आवेदन लेकर उसे रवाना कर दिया। महाकाल पुलिस ने बताया कि चेतन राठौर निवासी जूनी इंदौर सोमवार को श्री महाकालेश्वर की सवारी के दर्शन करने के लिए उज्जैन आया था। यहां कहारवाडी के समीप तोड़ी मोहल्ला की गली में खड़ा होकर सवारी देख रहा था। उसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उसे गले से सोने की चेन चोरी कर ली।

गोवा से आए थे महाकाल के दर्शन को

इसी प्रकार हर्षा पत्नी दिलखुश निवासी साउथ गोवा से महाकाल दर्शन करने के लिए स्वजन के साथ सोमवार को उज्जैन आई थी। जहां उसका मोबाइल चोरी हो गया। वहीं एक दर्जन अन्य लोगों ने भी मोबाइल चोरी होने की शिकायत की है।

पिछले साल सवारी में हुई थी चोरी की घटनाएं

पुलिस ने सभी लोगों से केवल आवेदन लेकर उन्हें रवाना कर दिया। बता दें कि बीते वर्ष भी सवारी के दौरान सोने की चेन व मोबाइल चोरी होने की कई वारदातें हुई थी। बावजूद इसके पुलिस ने इस वर्ष चोरों पर नकेल कसने के लिए कोई तैयारी नहीं की।

पुजारी के हाथ से मोबाइल छीनने वाले बाइक सवार बदमाश गिरफ्तार

जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के पिपलीनाका में बाइक सवार बदमाशों ने 6 जुलाई की शाम को एक पुजारी के हाथों से मोबाइल छीन लिया था। पुजारी मोबाइल पर बात करते हुए पैदल जा रहा था। वारदात सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गई थी। जिसकी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके पास से मोबाइल बरामद कर लिया है। बता दें कि अमित पाठक निवासी शुजालपुर पुजारी है तथा एक साल से उज्जैन में ही रहकर मंगलनाथ मंदिर में पुजारी के रूप में काम करता है।

मोबाइल पर बात कर रहे थे और बदमाशों ने छीन लिया

गुरुवार शाम को वह पैदल पिपलीनाका से जूना सोमवारिया की ओर मोबाइल पर बात करते हुए जा रहा था। उसी दौरान सरस्वती स्कूल के समीप शाम करीब साढ़े पांच बजे एक बाइक पर दो बदमाश आए और पीछे बैठक युवक ने अमित के हाथ से मोबाइल छीन लिया। वारदात सीसीटीवी कैमरे aमें दर्ज हो गई थी।

दोस्त की बाइक मांगकर लाए और कर दी वारदात

जिसमें आरोपित मोबाइल छीनकर ले जाते हुए नजर आ रहे थे। पुलिस ने फुटेज के आधार पर मोबाइल छीनने वाले दीपक चौहान निवासी संजय नगर तथा यश शर्मा निवासी कानीपुरा को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित अपने दोस्त की बाइक मांगकर ले गए थे और वारदात को अंजाम दे दिया था। पुलिस दोनों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ में जुटी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.