शुक्र है ‘कोलकाता’ नहीं बना इंदौर... एमवाय अस्पताल में रात में दरवाजा पीटता रहा नशेड़ी, चिल्लाती रही डॉक्टर

Updated on 02-09-2024 01:49 PM
 इंदौर। कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के बाद देशभर में महिला डॉक्टरों में एक डर बैठ गया है। यह डर शनिवार को एमवाय अस्पताल की एक महिला डॉक्टर के साथ सच हो गया। यहां आधी रात में एक महिला डॉक्टर के ड्यूटी रूम में शराबी के घुसने का मामला सामने आया है।करीब तीन मिनट तक वह दरवाजा ठोंकता रहा और अंदर घुसने का प्रयास किया, लेकिन वहां कोई भी सुरक्षाकर्मी नहीं आया। डरी-सहमी डॉक्टर बाहर निकलने की हिम्मत भी नहीं कर पा रही थी। फिर वह किसी तरह वहां से निकलकर भागी और चिल्लाई, तब मरीजों के स्वजन इकट्ठा हो गए।

एमवाय अस्पताल के पांचवीं मंजिल की घटना

घटना एमवाय अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर शनिवार रात करीब 12.30 बजे हुई। यहां नशे में धुत एक व्यक्ति ने महिला डीडीआर (डॉक्टर ड्यूटी रूम) में घुसने का प्रयास किया। जूनियर डॉक्टरों के मुताबिक उस समय केवल एक सुरक्षा गार्ड ड्यूटी पर था और वह भी सो रहा था। अलार्म बजाया, फिर भी वह नहीं उठा। बाद में डरी हुई डॉक्टर ने अपने सहकर्मियों को बुलाया और अन्य मरीजों के स्वजन बचाने के लिए आगे आए।

इसके बाद वह सुरक्षित रूप से बंद कमरे से बाहर निकल सकी। डॉक्टरों ने उस नशेड़ी व्यक्ति को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। रात में ही एक शिकायत भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से की गई।

मरीज के साथ अस्पताल आया था

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वह व्यक्ति अस्पताल में किसी मरीज के साथ आया था। हालांकि रात तक डॉक्टरों ने पुलिस से कोई आधिकारिक शिकायत नहीं की। डॉक्टरों ने बताया कि नशेड़ी अंदर घुस आया, इसका मतलब किसी भी व्यक्ति की अंदर आते समय जांच नहीं की जा रही है।

तीन मिनट तक दरवाजा ठोंकने की आ रही थी आवाज

पीड़ित महिला डॉक्टर ने बताया कि मैं अपनी ड्यूटी पर थी। सहयोगी डॉक्टर किसी मरीज को देखने गए थे, इसलिए ड्यूटी रूम का दरवाजा बंद कर मैं अंदर थी। कुछ देर बाद जोर-जोर से दरवाजे ठोंकने की आवाज आने लगी। करीब तीन मिनट तक ऐसा होता रहा। इससे मैं काफी डर गई थी। फिर मुझे लगा कि दरवाजा टूटने वाला है, तो खोलकर बाहर निकली। वह व्यक्ति नशे में था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.