डबल मर्डर के फरार आरोपी ने दुकान में घुसकर की तोड़फोड़, कार खड़ी करने को लेकर हुआ था विवाद, सीसीटीवी में दर्ज वारदात

Updated on 08-10-2024 11:27 AM
इंदौर: शहर के परदेशीपुरा इलाके में दोहरे हत्याकांड के फरार आरोपी ने नमकीन व्यापारी की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। इसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसके बाद व्यापारी ने थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करवाई है। तोडफोड करने वाला आरोपी वर्ष 2021 में भंवरकुंआ थाना क्षेत्र के पालदा में हत्याकांड को अंजाम देने के बाद से ही फरार चल रहा है।

नमकीन की दुकान में तोडफोड़


दरअसल, परदेशीपुरा इलाके में नमकीन व्यापारी राजेन्द्र गोयल की दुकान पर गुल्ला चौकसे, उसके जीजा सोनू जायसवाल और अन्य साथियों ने दुकान में घुसकर मारपीट करते हुए दुकान में तोड़फोड़ मचा दी। जानकारी के मुताबिक नमकीन व्यापारी से कार खङी करने को लेकर विवाद हुआ था।

कार हटाने की बात को लेकर विवाद


राजेन्द्र ने बताया कि उनकी आशीष ट्रेडर्स के नाम से नमकीन की दुकान है, जहां दुकान के सामने रहने वाले गुल्ला चौकसे, सोनू और अन्य लोग आए और कार हटाने की बात पर विवाद करने लगे और गाली गलौच करते हुए उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। गुल्ला और उसके साथी सामान उठाकर गोयल पर फेंकने लगे, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

थाने में दर्ज हुईं क्रॉस एफआईआर


इस दौरान आसपास के लोग भी इकट्ठे हो गए। तब आरोपी वहां से चले गए। बाद में गोयल ने थाने पहुंच कर केस दर्ज करा दिया। इधर राजेंद्र गोयल और उनके बेटे के खिलाफ तोएश जयसवाल ने भी क्रास एफआईआर दर्ज कराई है।

क्षेत्र का लिस्टेड बदमाश है गुल्ला


बताया जा रहा है कि चौकसे क्षेत्र के लिस्टेड बदमाश हैं जिन पर पूर्व में हत्या मारपीट सहित कई अन्य मामले दर्ज हैं। 2021 में भंवरकुंआ के पालदा में हत्याकांड को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा है। भंवरकुआ पुलिस ने तीन साल में ना तो उस पर इनाम घोषित किया और ना ही उसकी गिरफ्तारी ली। फिलहाल पुलिस ने दोनों ही पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.