कड़े की तरह उतारी हथकड़ी और अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर भाग गया चोरी का आरोपी

Updated on 10-01-2025 12:13 PM
भोपाल। मेडिकल परीक्षण के लिए जयप्रकाश अस्पताल पहुंचा एक आरोपित पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। जानकारी के अनुसार कोहेफिजा पुलिस ने जयंत लोधी (22) निवासी विदिशा को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था. उसे मेडिकल परीक्षण के लिए जयप्रकाश अस्पताल लाया गया था।गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे जयंत ने कड़े की तरह हथकड़ी उतारी और पुलिस को चकमा देकर मौके से गायब हो गया। आसपास तलाश करने पर भी जब उसका कुछ पता नहीं चला तो हबीबगंज पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपित के पर हिरासत से भागने का मामला दर्ज कर लिया है।

इधर... आधी रात में स्कूल में घुसे बदमाश, नकदी चुराकर फरार

रातीबड़ स्थित शारदा विद्या मंदिर स्कूल में रखी नकदी पर चोरों ने आधी रात को हाथ साफ कर दिया। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात चार बदमाश पीछे की दीवार कूदकर स्कूल परिसर में घुसे और फिर प्राचार्य के दरवाजे को तरकीब से खोलकर लाकर में रखे रुपये लेकर फरार हो गए। चोरी की यह वारदात स्कूल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।

चोरी की गई राशि कितनी थी, यह बात अभी तक स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को नहीं बताई है। शिकायत पर रातीबड़ थाना पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। एएसआइ गंगासिंह ने बताया कि शारदा विद्या मंदिर में चोरी की यह वारदात रात तीन से चार बजे के बीच हुई है।

सीसीटीवी में रात तीन बजे चार बदमाश पीछे की ओर से घुसते हुए दिखाई दे रहे थे। उन्होंने प्राचार्य के कमरे में लाकर में रखे रुपये चुराए और एक घंटे बाद स्कूल से भाग गए। आरोपित कैप पहने हुए नजर आ रहे हैं, पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपितों की तलाश कर रही है।

कोलार लूट मामले में संदेही हिरासत में

कोलार गेस्ट हाउस के सामने गुटखा व्यापारी स्कूटी सवार कर्मचारियों को टक्कर मारकर 15 लाख रुपए लूटने वाले बदमाशों के करीब पुलिस पहुंच चुकी है। पुलिस ने मामले में संदेहियों को हिरासत में लिया है।

बताया जा रहा है हिरासत में लिए गए संदेही कर्मचारियों के पहचान के थे और वे लगभग 15 दिनों से रैकी कर रहे थे। चूनाभट्टी थाना पुलिस संदेहियों से पूछताछ कर रही है।

बता दें गुटखा व्यापारी के कर्मचारी साहिल सिंह और रोहित बुधवार दोपहर को जुमेराती के एक व्यापारी से 15 लाख रुपए लेकर कोलार में जानकीनगर स्थित अपने घर स्कूटी से जा रहे थे। करीब डेढ़ बजे बाइक सवार बदमाशों ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी और स्कूटी में रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे। वहीं पुलिस ने विस्तृत जांच शुरू की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.