भोपाल के सीमावर्ती व ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति विरूपण की कार्रवाई सुस्त, अब भी नजर आ रहे राजनीतिक दलों के बैनर, स्लोगन

Updated on 13-10-2023 12:47 PM
भोपाल। विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद चार अक्टूबर से जिले में आदर्श आचार संहिता लग गई है। इसके बाद से निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संपत्ति विरूपण की कार्रवाई जारी है। नगर निगम का अमला अब तक 831 स्थानों से संपत्ति विरूपित करने की कार्रवाई कर चुका है, लेकिन शहर के सीमावर्ती और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्रवाई अब भी सुस्त है। यहां घरों, ओवरब्रिज की दीवारों सहित अन्य जगहों पर राजनीतिक दलों के प्रचार संबंधी लेखन मौजूद है, जिसे पोतने की कार्रवाई अब तक नहीं की गई है। बता दें कि जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर आशीष सिंह ने आचार संहिता लागू होने के बाद 72 घंटे में फ्लेक्स, बैनर, पोस्टर, बोर्ड आदि हटाने और साथ ही दीवार लेखन पर पुताई करने के निर्देश दिए थे।
जिले की सीमावर्ती क्षेत्र बैरसिया रोड पर बने ओवर ब्रिज की दीवारों पर अब भी राजनीतिक दलों के प्रचार संबंधी लेखन मौजूद हैं।इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में घरों की दीवार सहित अन्य संस्थानों की दीवार पर भी लेखन मौजूद है। जिसे तय किए गए समय में अब तक पोता नहीं गया है। इससे स्पष्ट है कि अब तक यहां कार्रवाई सख्ती से शुरू नहीं की गई है।

अयोध्या बायपास पर लगी है जनप्रतिनिधियों की फोटो

नगर निगम द्वारा 831 स्थानों से संपत्ति विरुपित करने का दावा किया जा राह है लेकिन अयोध्या बायपास स्थित भानपुर ब्रिज पर लगे पोल पर अब भी तीन जनप्रतिनिधियों की फोटो मौजूद हैं। जिन्हें हटाने की कार्रवाई अब तक नहीं की गई है। इसी तरह शहर की विभिन्न कालोनियों, मोहल्लों में अब भी राजनीतिक दलों के नेताओं के आभार संबंधी बैनर लगे हुए हैं।

अब तक हुई कार्रवाई

नगर निगम के संपत्ति विरूपण दलों ने शहर के सभी 85 वार्ड क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों, शासकीय, निजी भवनों पर लगाई गई विभिन्न प्रकार की प्रचार, विज्ञापन सामग्री को हटाने की कार्रवाई करते हुए 795 फ्लैक्स, बैनर, पोस्टर, बोर्ड आदि हटाए हैं। साथ ही 36 स्थानों पर दीवार लेखन पर पुताई भी कराई गई है।

इनका कहना है

आचार संहिता का पालन करते हुए सभी तरह के राजनीतिक प्रचार-प्रसार संपत्ति विरूपित करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कहीं दीवार पर ऐसा लेखन है और बैनर, पोस्टर, फोटो लगे हैं तो उन्हें तत्काल हटाया जाएगा।

                                                                      - आशीष सिंह, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.