स्काउट्स एण्ड गाइड्स की गतिविधियाँ सबका साथ, प्रयास और विकास के स्वरूप में हो संचालित : राज्यपाल श्री पटेल

Updated on 28-12-2021 06:36 PM

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की गतिविधियों को सबका साथ, प्रयास और विकास के स्वरूप में संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि संस्था की पत्रिका सभी स्कूलों में जाए, इसके प्रयास किए जाए। राज्यपाल श्री पटेल आज राजभवन में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स मध्यप्रदेश संगठन की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि यह संगठन महापुरुषों की जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन करें। इससे महापुरुषों के उच्च विचारों और समर्पित समाजसेवी जीवन की प्रेरणा भावी पीढ़ी को मिलेगी। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा पौध-रोपण कार्यक्रमों का फलक विस्तारित किया जाए। प्राण-वायु ऑक्सीजन की उपलब्धता के लिए पेड़ों की महत्ता के बारे में जन-मानस की जागृति के कार्य भी किये जाये। भावी पीढ़ी संगठन के उद्देश्यों को जीवन में उतारे, इसी में संगठन की सफलता है। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यों को उनका सदैव मज़बूत समर्थन है।

संगठन के राज्य मुख्य आयुक्त पारस चंद्र जैन ने राज्यपाल श्री पटेल की संगठन के प्रति अभिरुचि के लिए आभार ज्ञापित किया। उन्होंने बताया कि संगठन को आर्थिक रूप से आत्म-निर्भर बनाने के प्रयास तेज गति के साथ किए जा रहे है। संगठन सबको साथ लेकर कार्य कर रहा है। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का चुनाव सर्व-सम्मति से हुआ है।

राज्य सचिव अशोक जनवदे ने बताया कि स्वच्छ भारत अभिकी के रोकथाम और टीकाकरण के लिए जन-चेतना प्रसार के कार्य, खुले में शौच के रोकथाम के लिए रैली एवं गृह संपर्क द्वारा प्रचार-प्रसार, जुलाई माह में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम, जल-संरचनाओं की सफाई, रिचार्ज और संरक्षण के कार्य, युवाओं में सोशल मीडिया के महत्व एवं सावधानी और मन की बात कार्यक्रम के प्रसार आदि से संबंधित गतिविधियाँ, संगठन द्वारा संचालित की गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.