प्रदेशवासियों के जीवन को बेहतर बनाना ही मेरी जिंदगी का मकसद : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 10-05-2023 06:19 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेशवासियों के जीवन को बेहतर बनाना ही मेरी जिंदगी का मकसद है। समरस पंचायतों ने निर्विरोध पंच और सरपंच निर्वाचित कर श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया है। ये पंचायतें अद्भुत हैं, इन पंचायतों में आने वाले गाँव समरस ही रहे। किसी भी गाँव का कोई मामला थाने नहीं जाए, हम आपस में ही विवादों का निराकरण कर लें। पंचायतें सामाजिक समरसता के साथ स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी उदाहरण प्रस्तुत करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान मुख्यमंत्री निवास में हुए समरस पंचायत सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। बुधनी क्षेत्र की समरस पंचायतों को पुरस्कार के चेक प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पंचायत पुरस्कार योजना एवं मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 7 करोड़ 39 लाख रूपए सिंगल क्लिक से अंतरित किए। मुख्यमंत्री ने कन्या-पूजन तथा दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। सांसद श्री रमाकांत भार्गव, श्रीमती साधना सिंह और श्री कार्तिकेय चौहान शामिल हुए।

बहन-बेटियों की पढ़ाई और महिला सशक्तिकरण के लिए कई कदम उठाए

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि समरस पंचायतों के लिये व्यवस्था की गई थी कि जिन पंचायतों में पंच-सरपंच निर्विरोध चुने जाएंगे वहाँ विकास और जन-कल्याण के लिए पुरस्कार स्वरूप अतिरिक्त राशि प्रदान की जाएगी। ऐसी पंचायतों में जो गरीब बिना आवास के रह रहे हैं उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास भी स्वीकृत किए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बहनों की जिंदगी बदलने में मैंने अपनी जिंदगी लगा दी है। बेटा-बेटी में होते भेद को देख कर मेरे मन में पीड़ा और वेदना रहती थी। समाज बेटियों को बोझ नहीं वरदान समझे, इसके लिए मैंने सार्वजनिक जीवन में आते ही प्रयास शुरू किए। सामूहिक विवाह से शुरू हुए इन प्रयासों में मुख्यमंत्री बनने के बाद लाड़ली लक्ष्मी और मुख्यमंत्री कन्या विवाह जैसे कई योजनाएँ लागू की गई। बहन-बेटियों की पढ़ाई और महिला सशक्तिकरण के लिए कई कदम उठाए गए। नगरीय निकायों और पंचायतों में महिला आरक्षण हो या अचल सम्पत्ति की रजिस्ट्री में महिलाओं को दी जा रही छूट का प्रावधान हो, राज्य शासन महिलाओं के कल्याण और उन्हें बराबरी का हक दिलवाने के लिए अनेक गतिविधियाँ संचालित कर रहा है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना भी इसी दिशा में एक अहम कदम है।

सलकनपुर देवी लोक का भूमि-पूजन 31 मई को : क्षेत्र के सभी परिवार निर्माण में दें योगदान

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बुधनी क्षेत्र में सिंचाई सुविधा, रोड नेटवर्क, शिक्षा सुविधा, स्वास्थ्य सेवाओं, विद्युत आपूर्ति और औद्योगिक गतिविधियों का बहुत विस्तार हुआ है। इसी क्रम में सलकनपुर देवी लोक विकसित किया जा रहा है, जिसका भूमि-पूजन 31 मई को होगा। इससे पहले 16 से 28 मई तक गाँव-गाँव में यात्राएँ निकलेंगी। यात्राओं में "एक ईंट आपके घर की" अभियान में ईंट प्रदान कर क्षेत्र के सभी परिवार देवी लोक निर्माण में अपना योगदान दें। देवी माँ से यही प्रार्थना है कि सबका मंगल हो, सबका कल्याण हो, सब निरोगी रहे और सब पर आनंद की वर्षा हो।

पुरस्कृत हुई समरस पंचायतें

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पंचायत पुरस्कार योजना में समरस पंचायतों को पुरस्कार राशि के चेक प्रदान किए। सीहोर जिले की मढ़ावन, ससली, लावापानी, मोगराखेड़ा ग्राम पंचायतों को 15-15 लाख, बायां, बरखेड़ा, सियागहन, आमडोह, कुसुमखेड़ा ग्राम पंचायत को 12-12 लाख, तिलाड़िया, जैत, चीकली, खेरी सिलगेना, बनेटा, पीलीकलार, तालपुरा, बड़नगर, रिछाड़ियाकदीम, गिल्लौर और कोसमी को 7-7 लाख तथा ऊँचाखेड़ा, इटावाकलां, चोरसाखेड़ी, हाथीघाट, खातियाखेड़ी, पिपलानी, सीलकंठ, छापरी और बोरखेड़ी को 5-5 लाख रूपए राशि के चेक प्रदान‍किए गए। पिपलानी ग्राम पंचायत में सभी महिला पंच-सरपंच निर्वाचित होने पर 15 लाख रूपए का चेक प्रदान‍किया गया। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के हितग्राहियों को भी प्रतीक स्वरूप चेक प्रदान किए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.