केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का बालाघाट आगमन सौभाग्य की बात: मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 20-06-2023 05:44 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह का 22 जून को बालाघाट आगमन हो रहा है, जो बालाघाट के लिए सौभाग्य की बात है। उनका आना अपने आप में महत्वपूर्ण है। केन्द्रीय मंत्री श्री शाह के कार्यक्रम की बेहतर व्यवस्थाएँ सुनिश्चित हो। प्रशासनिक दृष्टि से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएँ। केन्द्रीय मंत्री श्री शाह बालाघाट में गौरव यात्रा का शुभारंभ कर वीरांगना रानी दुर्गावती के चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित कर करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय से वर्चुअली गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री शाह के बालाघाट में होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा कर रहे थे। सांसद श्री वी.डी. शर्मा उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कार्यक्रम पूरे उत्साह, आनंद और जोश के साथ किया जाए। बालाघाट अद्भुत शहर है। शहर को साफ- सुथरा और सजा कर आकर्षक बनाया जाए। कार्यक्रम में जिले की हर पंचायत से लोगों का प्रतिनिधित्व हो। लाड़ली बहना सेना को भी आमंत्रित किया जाए। केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह की सुरक्षा, स्वागत और सत्कार में कोई कमी नहीं रहे। जन-प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी समन्वय कर कार्यक्रम को बेहतर बनाने में जुट जाएँ। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिले में अब तक की गई तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया।

बताया गया कि गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री शाह बालाघाट में रोड-शो में हिस्सा लेंगे। रोड-शो बालाघाट शहर के जय स्तंभ से डॉ. अम्बेडकर चौराहा और सीएम राइज स्कूल तक डेढ़ किलोमीटर मार्ग में होगा। इसके बाद मंचीय कार्यक्रम होंगे। जिले की 700 ग्राम पंचायतों से लोग कार्यक्रम स्थल पहुँचेंगे। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग, अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग श्री गौरी शंकर बिसेन और कमिश्नर- कलेक्टर वर्चुअली जुड़े।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.