इंदौर में खजराना गणेश को बंधेगी अखंड भारत को दर्शाती सबसे बड़ी राखी

Updated on 12-08-2024 01:54 PM

 इंदौर। देश-विदेश में ख्यात खजराना मंदिर में भगवान गणेश को इस साल अखंड भारत के स्वरूप वाली पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती राखी अर्पित की जाएगी। 40 बाय 60 इंच की इस राखी में एक लाख से अधिक मोतियों और अलग-अलग स्टोन का उपयोग किया गया है।

इसमें कैलाश पर्वत और गोमुख गंगा की अद्भुत छटा के साथ ही पारिजात, अशोक, खजूर और नारियल के पेड़ की आकृति उकेरी गई है। साथ ही कल्प वृक्ष और थिरकता हुआ राष्ट्रीय पक्षी मोर के निर्माण में हैदराबादी मोती, अमेरिकन डायमंड, तारे-सितारे ने मनमोहक स्वरूप दिया है।

इंदौर में बना एक दिन में पौधा लगाने का रिकॉर्ड

राखी बनाने वाले शांतू पालरेचा और पुंडरीक पालरेचा बताते हैं कि विश्व में सर्वाधिक एक दिन में पौधा लगाने का रिकॉर्ड इंदौर के नाम है। आज सबसे अधिक पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता है। इसी को ध्यान में रखकर हमने राखी के विषय का चुनाव किया है।

इस राखी की कल्पना उस वक्त की है, जब हमारे पड़ोसी देश हम में समाहित थे। राखी में चीन, रूस, इराक आदि को चिह्नित किया गया है। करीब दो महीने में इसके अलग-अलग पहलू पर विमर्श किया। फिर मूर्त रूप देने में 15 दिन से ज्यादा का समय लगा है। 20 कारीगरों ने राखी को आकार दिया है।

राखी से जुड़ी खास बात

  • 40 बाय 60 इंच की बनाई गई है सबसे बड़ी राखी।
  • राखी में एक लाख से ज्यादा मोती और स्टोन लगे हैं।
  • 20 कारीगरों ने इसे 15 दिन से ज्यादा समय में बनाया।
  • राखी में चीन, रूस, इराक और अन्य देश शामिल हैं।

मनोकामना पूर्ण करने वाले कल्पवृक्ष को स्वर्ण स्वरूप दिया गया है। नग-नगीना, हैदराबादी मोती, अमेरिकन डायमंड इसकी सुंदरता बढ़ा रहे हैं। पर्यावरण में प्रदूषण का जो जहर घुल रहा है, उसे दूर करने के मद्देनजर लोगों में प्रकृति के प्रति प्रेम को बनाए रखने का संदेश राखी के माध्यम से देने का प्रयास किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.