भोपाल में आरटीओ के पास झाड़ियों में मिला शव राजमिस्त्री का निकला, दो दिन से था लापता

Updated on 28-08-2024 12:09 PM
भोपाल। कोकता में स्थित जिला परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के पास सोमवार दोपहर झाड़ियों में खून से लथपथ मिले युवक के शव की पहचान हो गई है। वह राजमिस्त्री का काम करता था और 24 अगस्त से लापता था। उसका मोबाइल फोन गायब है। मौके से पुलिस को एक टूटा हुआ सब्जी काटने का चाकू मिला है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर अज्ञात आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

छावनी पठार में रहता था मृतक

बिलखिरिया थाना के एसआई मुन्नालाल दुबे ने बताया कि मृतक की पहचान ग्राम छावनी पठार निवासी 22 वर्षीय सुप्यार शिल्पी के रूप में हुई। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह राजमिस्त्री का काम करता था। 24 अगस्त को सुबह 10 बजे वह घर से निकला था। रात में घर वापस नहीं लौटने पर स्वजन ने उसे फोन लगाया था, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद बता रहा था। 25 अगस्त को भी वे लोग अपने स्तर पर उसे तलाशते रहे, लेकिन थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी।

ऐसे हुई शिनाख्त

सोमवार दोपहर लगभग 2:20 बजे आरटीओ के सामने एकांत में लगी झाड़ियों से युवक का शव मिला था। पुलिस ने पहचान कराने के लिए उसकी फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दी थी। उसके आधार पर स्वजन ने पुलिस से संपर्क किया। इससे मृतक की पहचान हुई।

शरीर पर मिले गहरे घाव

मृतक के सिर में और माथे पर पत्थर से चोट के निशान थे, जबकि गले पर धारदार हथियार से वार किया गया था। मौके से पुलिस को एक टूटा हुआ चाकू मिला है। युवक का मोबाइल फोन भी गायब है। पुलिस उसके कॉल रिकॉर्ड खंगालते हुए यह पता लगाने को कोशिश कर रही है कि अंतिम समय उसके संपर्क में कोन-कौन लोग थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.