खदान में मिला था महिला का शव, रुपयों के लेनदेन में हत्या की आशंका, संदेही दोस्त भी कर चुका खुदकुशी

Updated on 12-11-2024 01:20 PM
भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र में पीसी नगर मल्टी के पीछे खदान में मृत अवस्था में मिली महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। उसके स्वजनों ने रुपयों के लेन-देन को लेकर महिला के दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं दोस्त ने भी महिला के मौत के चार दिन बाद खुदकुशी कर ली थी। घटना के दिन महिला अपने दोस्त के साथ पीसी नगर मल्टी परिसर में ही दिखाई दी थी। पुलिस इस मामले में दोनों के स्वजनों से पूछताछ कर रही है।

यह है मामला

26 वर्षीय प्रभा रावत पीसी नगर मल्टी में अपने आठ वर्षीय बेटे के साथ रहती थी। तीन नवंबर को नौकरी पर जाने के बाद वह घर पर नहीं लौटी थी। स्वजनों ने अगले दिन उसकी गुमुशदगी हबीबगंज थाने में दर्ज कराई थी। शनिवार को स्थानीय लोगों की सूचना पर पीसी नगर मल्टी के पीछे खदान से बरामद किया था। उधर महिला के परिचित 24 वर्षीय शंकर राजोड़े ने भी सात नवंबर को अपने पीसी नगर मल्टी स्थित घर में फांसी लगा ली थी।

प्रभा के स्वजन पहुंचे थे शंकर के घर

प्रभा के पड़ोस में रहने वाली उसकी मौसेरी बहन ऋतु राजपूत ने बताया कि प्रभा की शंकर से पुरानी पहचान थी। वह उसके घर से कुछ दूर ही रहता था। शंकर ने नवरात्र के दौरान प्रभा को पांच हजार रुपये उधार दिए थे। इसके बाद वह रुपये वापस लेने के लिए उसे एक सप्ताह से परेशान कर रहा था। कई बार वह घर में घुसा था और घर में रखे सामान को ले जाने की धमकी दी थी। तीन दिन प्रभा को ढूंढ़ने के बाद सात तारीख को मेरा भाई शंकर के घर प्रभा के बारे में जानने पहुंचा था। तब उसके स्वजनों ने बताया कि वह सो रहा है। इसके कुछ देर बाद उसकी खुदकुशी की जानकारी मिली।

भाजपा नेता के घर सफाई का काम करती थी महिला

प्रभा रावत चार साल से अपने पति से अलग रह रही थी। वह घरों में साफ-सफाई का काम करती थी। मौत के करीब 15 दिन पहले उसने चार इमली स्थित एक बड़े भाजपा नेता के बंगले पर काम करना शुरू किया था। एक कंसल्टेंसी कंपनी की तरफ से उसे बंगले में नौकरी मिली थी। महिला सुबह आठ से रात आठ बजे तक बंगले पर साफ-सफाई का काम करती थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.