भोपाल में सड़क किनारे एटीएम के पास मिला बुजुर्ग का शव, ठंड से मौत की आशंका

Updated on 22-11-2024 12:39 PM
भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना इलाके में सड़क किनारे एक वृद्ध का शव बरामद किया गया है। पुलिस को तलाशी में उसके पास से ऐसा कुछ भी नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। बुजुर्ग की मौत ठंड से होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर छानबीन शुरू कर दी है।
छोला मंदिर थाना पुलिस के मुताबिक भानपुर निवासी सुनील ठाकुर ने बुधवार सुबह लगभग पांच बजे एटीएम के पास एक बुजुर्ग का शव पड़ा होने की सूचना दी थी। मृतक की उम्र लगभग 60-62 वर्ष की है। शव की तलाशी में पुलिस को ऐसा कुछ भी नहीं मिला, जिससे मृतक की पहचान हो सके। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर मृतक की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार

बता दें कि राजधानी में रात के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसी स्थिति में ठंड से बुजुर्ग की मौत होने की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही वृद्ध की मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

लगातार लुढ़क रहा पारा

  • उत्तर की ओर से आ रही सर्द हवाओं के असर से भोपाल में रात का पारा लगातार लुढ़क रहा है।
  • गुरुवार को भोपाल में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 4.2 डिग्री कम रहा।
  • मौसम विज्ञानियों के मुताबिक तापमान में और गिरावट होने की संभावना है।
  • शीतलहर चलने के भी आसार हैं।

संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत

उधर, कोलार इलाके में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उसकी पत्नी और बेटा उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे। वहां डॉक्टर ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
कोलार थाना पुलिस के अनुसार ओम नगर में रहने वाले 48 वर्षीय चैन सिंह बर्डे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वह मजदूरी करता था। बुधवार दोपहर दो बजे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ी। उसको इलाज के लिए पत्नी और बेटा अस्पताल लेकर गए थे। डॉक्टर ने चेक किया तो मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मर्ग कायमी के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.