चोटी उखाड़ी, जनेऊ भी तोड़ दिया... ब्राह्मण युवक को पुलिस वालों ने जमकर पीटा, पटवारी ने कहा- हिंदू परंपरा का अपमान

Updated on 17-09-2024 10:36 AM
रीवा: मऊगंज जिले के शाहपुर थाने में एक गंभीर मामला सामने आया है। एक ब्राह्मण युवक ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उसके साथ मारपीट की, उसकी चोटी काटी और जनेऊ तोड़ा। इस घटना के बाद ब्राह्मण समाज में रोष है। कांग्रेस ने भी इस मामले पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

दरअसल, कुछ दिन पहले शाहपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव में एक सड़क हादसा हुआ था। इस हादसे के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी, जिनमें नरेंद्र मिश्रा नामक युवक भी शामिल था। नरेंद्र मिश्रा का आरोप है कि पुलिस ने उसे उसके घर से उठाकर थाने ले जाया गया और वहां उसके साथ बर्बरतापूर्ण तरीके से पिटाई की गई। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने न केवल उसे पिटा, बल्कि उसके सिर से बालों की चोटी भी उखाड़ दी और उसका जनेऊ भी तोड़ दिया।

ब्राह्मण समाज में आक्रोश


इस घटना के बाद से ब्राह्मण समाज में आक्रोश है। सोमवार को बड़ी संख्या में लोग मऊगंज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भाजपा सरकार ने मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पुलिस वालों की भर्ती की है या गुंडों की? शाहपुर में ब्राह्मण युवक नरेंद्र मिश्र, जिसने शराब माफिया के खिलाफ आवाज उठाई, उस पर पुलिस ने बर्बरता से हमला किया, जिसके बाद इन वर्दी वाले गुंडों ने ब्राह्मण भाई की चोटी उखाड़ी, जो न केवल अमानवीय कृत्य है, बल्कि हिंदू परंपराओं का भी अपमान है। आखिर कब तक मेरे प्रदेश में माफिया सरकार का जंगलराज बना रहेगा? मुख्यमंत्री जी को तुरंत ऐसे पुलिस अधिकारियों को निलंबित करके कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, अन्यथा थाने में बैठकर पूरी कांग्रेस पार्टी के साथ मैं खुद FIR लिखवाऊंगा।

पुलिस ने क्या कहा?


मऊगंज के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उन्हें इस संबंध में एक आवेदन मिला है और मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.