नौनिहालों के कंधे पर बस्ते का बोझ, दूसरी कक्षा का बच्चा ढो रहा सात किलो का बस्ता

Updated on 09-04-2024 12:48 PM
भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग ने भले ही बैग पालिसी बना दी है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अभी भी बेपरवाह ही हैं। वे अब तक स्कूल बैग पालिसी-2020 का पालन नहीं करा पाए हैं। हर साल की तरह इस साल भी आदेश जारी कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया गया। नतीजा, छोटे-छोटे बच्चे भारी बस्ते का वजन ढोने को मजबूर हो रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक, दूसरी-तीसरी कक्षा के बच्चे करीब सात से आठ किलो का वजन ढो रहे हैं, जबकि नियमानुसार यह वजन दो से ढाई किलो का होना चाहिए। बता दें कि बस्ते के वजन को कम करने के लिए करीब दो साल पहले सितंबर 2022 में स्कूल शिक्षा विभाग ने दिशा-निर्देश जारी किए थे, लेकिन पालन अभी तक नहीं किया जा सका है। हालांकि दो-तीन स्कूलों ने जरूर प्राइमरी कक्षाओं में इस पालिसी को लागू किया है।

नोटिस बोर्ड पर वजन का चार्ट नहीं

प्रत्येक स्कूल को नोटिस बोर्ड एवं कक्षा में बस्ते के वजन का चार्ट लगाना है, लेकिन किसी भी स्कूल ने यह चार्ट नहीं लगाया है। विभाग ने विद्यार्थियों के बस्ते का वजन तय कर दिया है। नियमों के अनुसार, जिला शिक्षा अधिकारी (डीइओ) व जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) को प्रत्येक तीन माह में विद्यार्थियों के स्कूल बैग की जांच करना है। जांच में बैग का वजन निर्धारित सीमा से अधिक पाए जाने पर स्कूल पर कार्रवाई करने का भी नियम है, लेकिन अभी तक कहीं जांच ही नहीं की गई है।

यह कहती है बैग पालिसी

- सप्ताह में एक दिन बैग विहीन दिवस किया गया है। इस दिन कार्यानुभव से संबंधित गतिविधियां कराई जाएंगी।
-दूसरी कक्षा तक के बच्चों को होमवर्क नहीं दिया जाएगा।
-तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों को प्रति सप्ताह दो घंटे का गृह कार्य दिया जाए।
-छठवीं से आठवीं तक प्रतिदिन एक घंटे और नौवीं से 12वीं तक प्रतिदिन दो घंटे का ही गृह कार्य दिया जाए ।
-स्कूल डायरी का वजन भी बस्ते के वजन में ही शामिल किया गया है।
-आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए अभ्यास पुस्तिकाएं, वर्क बुक एवं अन्य आवश्यक सामग्री को स्कूल में ही रखने की व्यवस्था करनी होगी।
-कंप्यूटर, नैतिक शिक्षा, सामान्य ज्ञान, स्वास्थ्य, शारीरिक शिक्षा एवं कला की कक्षाएं बिना किताबों के ही लगाई जानी है।

यह होना चाहिए बस्ते का वजन

कक्षा - वजन (किग्रा. में)
पहली - 1.6-2.2
दूसरी- 1.6-2.2
तीसरी- 1.7-2.5
चौथी- 1.7-2.5
पांचवी- 1.7-2.5
छठवी- 2.0-3.0
सातवीं- 2.0-3.0
आठवीं - 2.5-4.0
नौवीं - 2.5-4.5
10वीं- 2.5-4.5
11वीं व 12वीं-बस्ते का वजन शाला प्रबंधन समिति द्वारा विभिन्न विषय स्ट्रीम के आधार पर तय किया जा सकता है।
वर्तमान में निजी स्कूलों के कापी-किताब सहित पाठ्यक्रमों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसके बाद टीम बनाकर बस्ते के वजन का निरीक्षण कराएंगे।
                                                        - अंजनी कुमार त्रिपाठी, जिला शिक्षाधिकारी, भोपाल

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.