पन्ना के गांव में चौपाल लगाकर चल रहा था धर्म परिवर्तन का धंधा, ग्रामीणों को बहाकाने की कोशिश, फिर ये हुआ

Updated on 27-09-2024 11:41 AM
पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के इमलाहट गांव में लगभग 100 लोगों को दूसरा धर्म अपनाने के लिए कथित रूप से प्रलोभन देने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। उनका आरोप है कि आरोपी लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए पैसे और अन्य प्रलोभन दे रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से धार्मिक साहित्य और वीडियो भी बरामद किए हैं।

गांव की चौपाल पर हो रहा था काम


यह घटना दोपहर में उस समय सामने आई जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि इमलाहट गांव में कुछ लोग ग्रामीणों बहकाने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता गांव पहुंचे और वहां चौपाल लगाकर लोगों को दूसरा धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करना पाया।

धर्म विशेष के वीडियो दिखाकर लुभाने की कोशिश


इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तो पाया कि आरोपी लोग ग्रामीणों को ईसाई धर्म से जुड़े चमत्कारिक वीडियो दिखा रहे थे। उन्हें ईसाई धर्म अपनाने के लिए लुभा रहे थे।

मोबाइल फोन से कई वीडियो बरामद


पुलिस ने आरोपियों के पास से धार्मिक साहित्य और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं, जिनमें धर्म परिवर्तन से संबंधित वीडियो और अन्य सामग्री मिली है।

पुलिस कर रही मामले की जांच


पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान राम सिंह, कारण सिंह और बेटा लाल के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच की जा रही है।

बजरंग दल ने लगाए आरोप


बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि पकड़े गए लोग ईसाई मिशनरी के एजेंट हैं और लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए पैसे का लालच देते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इन लोगों को ऊपर से फंडिंग मिल रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.