कारोबारी ने नाबालिग पर शराब डाली-रुपए उड़ाए, फिर किया दुष्कर्म

Updated on 27-06-2025 11:48 AM

भोपाल में 15 साल की लड़की के साथ रेप के मामले में मुख्य आरोपी रिया उर्फ रितु यादव ने कई खुलासे किए हैं। इवेंट मैनेजर रिया ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि बैरागढ़ के कपड़ा और जूते कारोबारी मुकेश बालचंदानी ने नाबालिग के साथ पूल पार्टी में रेप किया था।

इसके बाद रिया के घर शराब पार्टी हुई। इसमें मुकेश ने पीड़िता पर डांस करने का दबाव बनाया। उसके शरीर पर शराब डाली, फिर जबरन पिलाई। डांस पर हजारों रुपए उड़ाए। फिर उसके साथ रेप किया।

रिया ने बताया कि घटना 20-21 जून की दरमियानी रात की है। पार्टी के बाद पीड़िता की तबीयत बिगड़ी, तब रिया घबरा गई। वह नाबालिग को उसके घर भेजना चाहती थी लेकिन तबीयत खराब होने के कारण ऐसा नहीं किया। रिया को डर था कि मुकेश ने लड़की के साथ गलत काम किया है, ऐसी हालत में वह घर पहुंची तो परिजन को संदेह हो जाएगा।

बात पुलिस तक जाएगी और रिया को जेल जाना पड़ेगा। लिहाजा उसने लड़की को अपने ही घर में रखा। नाबालिग से संबंध बनाने के एवज में रिया को मोटी रकम मिली थी।

6 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार रिया पर आरोप है कि 19 जून को उसने नाबालिग को बीमारी का बहाना बनाकर अपने घर बुलाया। वहां उसे युवकों के हवाले कर दिया। अगले दिन एक फार्महाउस में पूल पार्टी में ले जाकर पीड़िता को जूस में नशीला पदार्थ पिलाया। वहां भी उसका यौन शोषण किया गया। इसी दिन रिया के घर शराब पार्टी में मुकेश बालचंदानी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

मामले में दो महिलाओं समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी माही फरार है। रिया दो साल से इवेंट मैनेजमेंट का काम कर रही है।

इससे पहले 18 जून को परिजन ने नाबालिग की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

बीमारी का बहाना बनाकर अपने घर करोंद बुलाया पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया- मैं रिया दीदी, उनके बॉयफ्रेंड नावेद को पहले से जानती हूं। 19 जून को रिया दीदी ने मुझे बीमारी का बहाना बनाकर अपने घर करोंद बुलाया। जब मैं वहां पहुंची तो जहांगीराबाद निवासी हनीफ शाह पहले से मौजूद था। उसने जोर-जबरदस्ती कर मेरे शरीर पर इत्र लगाया। मैं होश खोने लगी।

जब आंख खुली तो आधे कपड़े उतरे हुए थे पीड़िता ने बताया- 20 जून को रिया दीदी मुझे खजूरी सड़क इलाके के एक फार्महाउस ‘चॉइस विला’ ले गई। वहां पूल पार्टी चल रही थी। यहां उन्होंने मुझे जूस में शराब मिलाकर पिलाई। थोड़ी देर बाद मुझे पेट दर्द और उल्टी हुई तो रिया दीदी ने एक कमरे में सुला दिया। रात में जब आंख खुली तो मेरे आधे कपड़े उतरे हुए थे। रिया कमरे में अपनी दोस्त माही के साथ बैठी थी।

घर लौटने पर रिया ने मुझे बताया कि मुकेश बालचंदानी ने मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं।

जब मैंने घर जाने की बात की तो रिया ने मारपीट की और मुझे घर नहीं जाने दिया।

मौका देखकर अपनी मां को इंस्टा कॉल किया पीड़िता ने पुलिस को बताया- 21 जून को जब रिया दीदी ब्यूटी पार्लर गई तो मैंने मौका देखकर अपनी मां को इंस्टाग्राम पर कॉल किया। मां फौरन पुलिस को लेकर ब्यूटी पार्लर पहुंची और मुझे छुड़ाया।

मामले में पुलिस रिया, मुकेश, हनीफ, कपिल, नावेद और अनस को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस पता लगा रही है कि रिया इवेंट मैनेजमेंट के नाम पर देह व्यापार के कारोबार से तो नहीं जुड़ी है?



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.