अपनी जगह साल्वर बैठाकर फर्जीवाड़ा करने वालों की कैंसल होगी उम्मीदवारी

Updated on 08-06-2025 01:04 PM
भोपाल। पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में अपनी जगह साल्वर (मुन्नाभाई) बैठाने वाले अभ्यर्थियों की कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) में उम्मीदवारी जल्द ही निरस्त की जाएगी। ईएसबी और पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों के बीच इस संबंध में बातचीत हुई है।मामले में अभी तक नौ जिलों में प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि उम्मीदवारी रद किए जाने के बाद इनकी जगह प्रतीक्षा सूची से उम्मीदवारों को लिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसा आपराधिक कृत्य, जिनमें योग्य अभ्यर्थियों के साथ अन्याय होता है, बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय द्वारा स्वत: संज्ञान लेते हुए सभी सफल अभ्यर्थियों के बायोमैट्रिक डाटा और आधार हिस्ट्री की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है। प्रथम दृष्ट्या फर्जीवाड़ा करने वाले अभ्यर्थियों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर कठोर कार्रवाई की गई है।

उधर, मामले को लेकर शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में आइजी कानून व्यवस्था अंशुमान सिंह ने बताया कि साल्वरों से पूछताछ से नई जानकारियां सामने आने की आशा है। एक साल्वर बिहार व एक दिल्ली का भी है। दो आधार केंद्र संचालकों को भी गिरफ्तार किया गया है।

जो अभ्यर्थी ज्वाइन करने नहीं आ रहे हैं वे भी नहीं बच पाएंगे। उनसे भी पूछताछ की जाएगी। इस परीक्षा में 6423 अभ्यर्थी सफल हुए थे, इनमें लगभग 3500 ही अभी तक ज्वाइनिंग के लिए पहुंचे हैं। ज्वाइनिंग की तारीख आगे भी बढ़ाई जा सकती है। परीक्षा में 1333 महिलाओं का भी चयन हुआ था, पर फर्जीवाड़े कोई महिला अभ्यर्थी शामिल नहीं है।

जांच में जुटा यूआईडीएआई

इस बीच गुरुवार और शुक्रवार को इस मामले में पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें आधार अपडेशन की उन कमियों के बारे में बताया है जिसका लाभ उठाकर अभ्यर्थी और साल्वर फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। दरअसल, केंद्र व दूसरे राज्यों में कई परीक्षाएं आधार बायोमैट्रिक सत्यापन के आधार पर कराई जाती हैं।

ऐसे में यूआईडीएआई इस फर्जीवाड़े के आधार पर कोई सुधार करेगा तो इससे अन्य परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा की आशंका बहुत कम हो जाएगी। अभी तक यह माना जा रहा था कि आधार बायोमैट्रिक सत्यापन में सेंध नहीं लग सकती, पर जालसाजों ने इसका रास्ता भी निकाल लिया है।

  • पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में कुल पद - 7411
  • लिखित परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थी - 6,52,057

  • अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     24 July 2026
    इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
     18 July 2026
    इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
     18 July 2026
    भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
     16 July 2026
    भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
     14 July 2026
    भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
     13 July 2026
    नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
     07 July 2026
     इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
     04 July 2026
    इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
     01 July 2026
    इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
    Advt.