मोड़ पर बेकाबू होकर पानी से भरी खदान में गिरी कार, एक युवक सुरक्षित निकला, दूसरे की तलाश जारी

Updated on 17-09-2024 10:42 AM

सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर में मंडी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम मुंगावली में एक तेज रफ्तार बोलेरो मोड़ के पास बेकाबू होकर पानी से भरी खदान में गिर गई। घटना सोमवार शाम की है। बोलेरो को पानी से निकाल लिया गया है, हालांकि वह खाली है। बोलेरो के पानी में गिरने के बाद एक आदमी तो सुरक्षित निकल गया। उसने बताया कि उसका एक साथी और है। रेस्क्यू टीम देर रात तक उसकी खोजबीन में जुटी रही, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।


इधर घटना की सूचना लगते ही कलेक्टर प्रवीण सिंह, एसडीएम, तहसीलदार सहित मंडी पुलिस का अमला मौके पर है। हादसे के बाद ग्राम मुंगावली सहित आसपास के ग्रामीणों के पहुंचने से घटना स्थल पर भीड़ लग गई है।


जानकारी के अनुसार सीहोर जनपद पंचायत के मुंगावली क्षेत्र में नाले में गिरी एक कार करीब डेढ़ घंटे बाद निकाली जा सकी। लोग काफी समय से उसका रेस्क्यू करने में लगे हुए थे। घटना सोमवार शाम करीब पौने आठ बजे सामने आई थी, करीब साढ़े नौ बजे इसे निकाल लिया गया। हालांकि कार में एक व्यक्ति के होने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन उसमें वह नहीं मिला। एसडीईआरफ की टीम उसकी तलाशी में लगी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शी सुरेश वर्मा ने बताया कि दोराहा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कर प्रतीक्षालय की रेलिंग को तोड़ते हुए सड़क किनारे बनी खदान में गिर गई। गांव के रंजीत, घनश्याम पाल ने बताया कि कार सवार यहां से गुजर रहे थे। उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर खदान में गिर गई। लोगों का कहना है कि कार जब गिरी उसके बाद उसमें सवार एक व्यक्ति सुरक्षित निकलकर आया था। वह मौके से भाग गया। वही बताते हुए गया था कि उसका एक साथी कार में है।

लोगों ने बताया कि कार जब गिरी उस समय काफी अंधेरा था। इस वजह से उसको निकालने में परेशानी आ रही थी। लोग मिनी ट्रक की मदद से रस्सों को बांधकर कार को निकालने के प्रयास कर रहे थे लेकिन काफी समय तक सफलता नहीं मिल सकी थी।

घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम को दे दी थी। जब काफी समय तक कार नहीं निकल पाई थी, उसके बाद सीहोर से क्रेन भी बुला ली थी। वहीं एक अन्य व्यक्ति होने की संभावना के चलते मंगलवार सुबह एसडीईआरएफ की टीम फिर मौके पर पहुंची और सर्चिंग शुरू की। फिलहाल युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.