भोपाल में युवक को रौंदने वाली कार की हुई पहचान:रजिस्ट्रेशन किसी और के नाम पर, पहले ही बिक चुकी थी कार

Updated on 08-06-2024 12:39 PM

भोपाल में एक होटल के कर्मचारी को रौंदने वाली कार की पहचान हो गई है। करीब 50 से अधिक कैमरों को तलाश करने के बाद पुलिस ने रोडमैप तैयार किया, और वाहन की पहचान की। बताया जा रहा है कि यह वाहन श्यामला हिल्स यानी अशोका होटल की तरफ से पॉलिटेक्निक चौराहे की तरफ गया। वहां से गर्वनर हाउस की तरफ जाता दिखाई दिया।

बता दें, 1 जून रात करीब 9:30 बजे 2 बाइक सवार 2 दोस्तों को एक स्विफ्ट कार ने टक्कर मारी। इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल है। घटना 1 जून रात 9:30 बजे श्यामला हिल्स थाने के नजदीक की है।

हाई सिक्योरिटी एरिया हुए एक्सीडेंट मामले में पुलिस ने कार की पहचान तो कर ली है, लेकिन वह कार पहले ही बेची जा चुकी है, कार का रजिस्ट्रेशन किसी और के नाम पर है। वहीं, इसको चला कोई और रहा था। इस मामले की जांच की जा रही है, पुलिस के अनुसार मामले की तस्दीक की जा रही है।

पुलिस इस मामले में विक्रेता और क्रेता दोनों से पूछताछ करेगी। बता दें कि इस पूरी जांच में पुलिस ने अभी तक कुल 50 से अधिक कैमरे तलाश किए हैं। जिसके बाद वाहन की पहचान हो सकी है।

होटल नूर उस सबाह के कर्मचारी थे रेहान

इस हादसे में मारे गए रेहान कुरैशी (25) का अंतिम संस्कार 2 जून को किया गया। जानकारी के अनुसार रेहान नूर-उस-सबाह होटल का कर्मचारी थे। रेहान के पिता ऑटो चालक हैं। वहीं, परिवार में मां, पत्नी और एक 7 माह की बेटी है। पुलिस के मुताबिक समीर अहमद उर्फ अली (20) बुधवारा में रहता है। उसका दोस्त रेहान कुरैशी (25) बैंड मास्टर चौराहा पर रहता था।

दोनों 1 जून से एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले थे। शनिवार की रात करीब 9:30 बजे थाना श्यामला हिल्स के करीब सफेद रंग की तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी थी। दोनों को राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां रेहान को मृत घोषित कर दिया। जबकि समीर इलाज अभी भी चिरायु अस्पताल में किया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.