राजधानी मे फिर सामने आया तीन तलाक का मामला

Updated on 18-09-2021 11:50 PM

भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज थाना इलाके में दहेज में बाइक और जेवरात की मांग पूरी नहीं होने पर शादी के तीन साल बाद पति द्वारा अपनी पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिये जाने की घटना प्रकाश मे आई है। विवाहिता का आरोप है कि उसकी सास, ससुर और नंद भी उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करते थे। मामले मे पुलिस ने पति के साथ ही चारों को भी आरोपी बनाया है। थाना पुलिस के मुताबिक गुरूनानक कॉलोनी में रहने वाली सबीना पति इमरान (30) ने शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि 23 फरवरी 2018 को उसकी शादी इमरान नामक युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति दहेज में बाइक और जेवरात की मांग करने लगा था। साथ ही उसकी सास जेतुन बी, ससुर इसराइल, नंद नसरीन, फिरोजा और अनीसा भी दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक ओर शारिरीक रुप से प्रताडि़त कर मारपीट करती थी। कुछ दिन पहले जब विवाहिता ने दहेज की मांग को पूरा करने से इंकार कर दिया तो गुससाये पति ने उसके साथ मारपीट कर तीन तलाक दे दिया और घर से निकाल दिया। इसके बाद महिला ने अपने परिजनो के पास पहुंची और उन्हे सारी बात बताई। बाद मे पीडीता ने थाना पुलिस को लिखित शिकायत कर दी। पुलिस ने महिला के आवेदन की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.