रातापानी अभयारण्य को टाइगर रिजर्व बनाने में देरी पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को लगाई फटकार

Updated on 28-09-2024 12:08 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश में दो राष्ट्रीय उद्यान को टाइगर रिजर्व बनाने की सहमति बन गई है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिलों के वन क्षेत्र में लंबे समय से लंबित इन प्रस्तावों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया गया कि माधव राष्ट्रीय उद्यान को मंजूरी देकर चार गुना बढ़ाया जाएगा। बैठक में 1200 स्क्वेयर किलोमीटर क्षेत्र मंजूरी दे दी गई है। कोर और बफर मिलाकर यह क्षेत्र 1651.388 स्क्वेयर किलोमीटर हो जाएगा। माधव राष्ट्रीय उद्यान को टाइगर रिजर्व बनाने से पहले उसका क्षेत्र चार गुना बढ़ाया जाएगा। माधव नेशनल पार्क को टाइगर रिजर्व बनाने के लिए 13 गांवों ने सहमति दे दी है।

नोटिफिकेशन न होने से नाराज

मुख्यमंत्री ने एसीएस वन अशोक वर्णबाल और वन्य प्राणी अभिरक्षक वीएन अंबाडे को फटकार लगाई है कि 11 जून को मंजूरी देने के बाद भी रातापानी को टाइगर रिजर्व बनाने का नोटिफिकेशन क्यों नहीं निकाला गया। चार माह बाद भी इस और परिणाम मूलक निर्णय नहीं लिया गया है। इसके अलावा अन्य प्रस्तावों पर भी निर्णय लिया गया है।

प्राथमिकता से पूर्ण करें कार्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रातापानी अभयारण्य के संबंध में विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि वन्य क्षेत्रों में पुरातात्विक महत्व के स्मारकों एवं संपदा को सुरक्षित एवं संरक्षित किया जाए। पुरातत्व विभाग वन क्षेत्र में फैली हुई पुरासंपदा को वन विभाग की सहायता से संरक्षित करे।

राजस्व देने वाले कामों पर फोकस

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पूरा फोकस राजस्व देने वाली शाखाओं पर रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि माधव और रातापानी टाइगर रिजर्व बनते हैं तो इससे मध्य प्रदेश में पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी और पर्यवरण भी सुरक्षित होगा। मुख्यमंत्री ने अन्य प्रस्तावों पर भी शीघ्र निर्णय लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.