मुख्यमंत्री ने कहा- नदियों को जोड़ने की संभावनाएं देखें:सीएम खुद जाकर देखेंगे जल गंगा संवर्धन में हो रहे काम

Updated on 20-04-2025 01:41 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि हर जिले में पर्याप्त पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सार्वजनिक प्याऊ शुरू किए जाएं और प्राचीन जल संरचनाएं को पुनर्जीवित करके उन्हें अतिक्रमण से बचाया जाए। मुख्यमंत्री शनिवार को सीएम आवास में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा का रहे थे।

बैठक में बताया गया कि प्रदेश में 1.06 लाख जल दूत तैयार किए गए हैं, जो जल स्रोतों के प्रति जन-जागरूकता का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे अभियान के काम देखने विभिन्न जिलों में जाएंगे। डॉ. यादव ने कहा कि स्थापत्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण जल संरचनाओं की सूची तैयार की जाए।

पुरातत्व और पर्यटन महत्व की ऐसी धरोहर को संरक्षण गतिविधियों से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि बालाघाट जिले में 561 खेत तालाब बनाकर पहले नंबर पर तो अनूपपुर 275 ऐसी जल संरचनाएं बनाकर दूसरे और अलीराजपुर 216 खेत तालाब बनाकर तीसरे नंबर पर है। उन्होंने प्रदेश में नदियों को जोड़ने की संभावना देखी जाए। बैठक में बताया गया कि भोपाल में कलियासोत से काम शुरू हुआ है।

भोपाल गौरव दिवस पर हो ड्रोन शो : मप्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा 55 जिलों की जल संरचनाओं पर केंद्रित डिजिटल डाटाबेस का प्रदर्शन 27 अप्रैल को इंदौर में होने वाली आईटी कॉन्क्लेव में होगा। इसमें मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। जनकल्याण कार्यक्रमों की समीक्षा में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि भोपाल गौरव दिवस पर ड्रोन शो आयोजित किया जाए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.