वायु सेना की फ्लाइंग ऑफिसर बनी शहर की मुस्कान:यूट्यूब से पढ़ाई की, सोशल मीडिया की मदद से पाई देश में 6वीं रैंक

Updated on 20-12-2024 12:37 PM

कहते हैं कि पढ़ाई-लिखाई में ध्यान लगाओ, सोशल मीडिया से रहो दूर, मगर इस धारणा को गलत साबित किया है भोपाल की मुस्कान खान ने। एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली 25 वर्षीय मुस्कान का चयन भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर (टेक्निकल ब्रांच) के तौर पर हुआ है।

बुधवार, 18 दिसंबर को वायुसेना के नतीजे घोषित किए गए। शहर की सिद्धार्थ लेक सिटी कॉलोनी में रहने वाली मुस्कान के पिता एम.एच. खान जवाहर नवोदय विद्यालय के रिटायर्ड प्रिंसिपल हैं।

मुस्कान ने बताया कि सब कुछ आप पर निर्भर करता है। यदि आप पढ़ाई कर रहे हैं और आपका अपने ऊपर कंट्रोल है, तो आपको कुछ भी भ्रमित नहीं कर सकता।

वो कहती हैं "मैंने सोशल मीडिया पर बहुत सारे ऐसे पेज फॉलो किए थे, जहां डिफेंस की तैयारी को लेकर अच्छा कंटेंट उपलब्ध है। मैंने इन्हीं पेजों को अपनी इंस्पिरेशन बनाया। वहीं, यूट्यूब पर "सीडीएस जर्नी" नामक एक चैनल है, जिसकी फ्री क्लासेस मुझे बहुत मददगार लगीं। इसके अलावा, जीके से संबंधित कंटेंट के लिए मैं "स्टडी आईक्यू" से पढ़ती थी, जहां मॉक टेस्ट भी उपलब्ध होते हैं।"

भाई के चयन के बाद मिली इंस्पिरेशन

मुस्कान बताती हैं कि उनके भाई का कुछ साल पहले भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के तौर पर चयन हुआ था। उसी समय से उन्होंने भी भारतीय वायुसेना में जाने का सपना देखा। मुस्कान के भाई ने बी.टेक किया है, और वे उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं।

मुस्कान के पिता एम.एच. खान बताते हैं कि 2016 में मुस्कान ने 12वीं की परीक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय से पास की थी। इसके बाद उन्होंने बी.टेक (कंप्यूटर साइंस) श्री वैष्णो विश्वविद्यालय, इंदौर से किया।

मुस्कान ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों को बेहतर शिक्षा दें, खासकर अल्पसंख्यक पेरेंट्स। मुस्कान के मुताबिक, अगर बेटियों पर भरोसा किया जाए, तो वे हर वह काम कर सकती हैं, जो बेटे कर सकते हैं।

फैमिली का सपोर्ट बहुत जरूरी

मुस्कान बताती हैं कि इस तरह की तैयारी के लिए फैमिली का सपोर्ट बहुत जरूरी होता है। वे कहती हैं, "जहां एक तरफ मेरी मां का इमोशनल सपोर्ट था, वहीं दूसरी तरफ भाई का हर छोटी-छोटी चीज़ों में मदद करना मेरे लिए बेहद अहम था। इसके अलावा, पापा भी मेरी तैयारी और बाकी चीजों में बहुत हेल्प करते रहे।"

बता दें कि मुस्कान 1 साल 5 महीने की ट्रेनिंग के बाद फ्लाइंग ऑफिसर की रैंक पर पहुंचेंगी।

कंसिस्टेंसी से बनाई जगह

मुस्कान कहती हैं कि अगर आपके अंदर कंसिस्टेंसी (निरंतरता) है, तो आप कुछ भी कर सकते हैं। आमतौर पर लोग असफलता के बाद पीछे हट जाते हैं और कुछ नया करने की सोचने लगते हैं। मगर ऐसा नहीं करना चाहिए।

वो कहती हैं "हमेशा अपनी पुरानी गलतियों से सीखना चाहिए और आगे बेहतर परफॉर्म करना चाहिए। क्योंकि अगली बार आप पहले से बेहतर करते हैं। मुस्कान ने बताया कि उन्होंने खुद तीसरे प्रयास में एसएसबी क्लियर किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.