इंदौर में रास उल्लास में जमा भक्ति का रंग, उत्साह का रस... देखें तस्वीरें

Updated on 05-10-2024 11:37 AM
 इंदौर । परंपरा की गुलाबी रंगत लिए विजय नगर स्थित श्री गुजराती स्कूल परिसर शुक्रवार शाम और भी खिल उठा। यहां रसरंग एवं श्री गुजराती समाज की प्रस्तुति नईदुनिया रास उल्लास नवरात्र महोत्सव 2024 में उत्सव का खूब रंग जमा।

प्रतिभागियों ने खुशी और आनंद के प्रतीक गुलाबी रंग के परिधान पहनकर गरबा खेला। गरबा महोत्सव के दूसरे दिन न सिर्फ प्रतिभागी माता की भक्ति में डूबे नजर आए, बल्कि अन्य लोग भी अपने परिवार और मित्रों के साथ ओपन गरबा खेलने पहुंचे। कई लोगों ने ओपन ग्राउंड में गरबा खेला। बच्चों से लेकर उम्रदराज लोगों तक ने पारंपरिक गुजराती गानों और हाई बीट्स पर जमकर नृत्य किया।

भक्ति के साथ ट्रैफिक में नंबर वन बनाने का संदेश


इंदौर के विजय नगर स्थित श्री गुजराती स्कूल परिसर में रसरंग एवं श्री गुजराती समाज की प्रस्तुति नईदुनिया रास उल्लास नवरात्रि महोत्सव में शुक्रवार को गरबा प्रेमियों ने गुलाबी रंग के परिधान पहनकर उत्साह के साथ गरबा खेला।


माता के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की आरती के बाद जैसे ही महिलाएं, युवतियां और बच्चे पंडाल में गरबा खेलने उतरे, पूरा वातावरण भक्तिमय गुजराती गीतों से गूंज उठा।


लाइव गीतों से सजी हाई बीट्स पर उल्लास के साथ गरबा खेला गया। इस दौरान हर किसी के चेहरे पर खुशी और देवी की भक्ति का ओज दिखाई दे रहा था। प्रतिभागियों के अलावा अन्य लोग भी परिवार और मित्रों के साथ ओपन गरबा खेलने पहुंचे।


गरबा महोत्सव के दूसरे दिन न सिर्फ माता की भक्ति का वातावरण दिखा, बल्कि अनूठे प्रयास के माध्यम से लोगों को यातायात जागरूकता का संदेश भी दिया गया।


दरअसल, पंडाल के बीच माता की तस्वीर के पास ही ट्रैफिक सिग्नल भी लगाया गया और इसके चारों को गरबा खेलककर प्रतिभागियों ने यातायात नियमों के पालन करने और इंदौर को ट्रैफिक में भी नंबर वन बनाने का संदेश दिया।


इन गीतों पर किया गरबा

  • कोई आरा सुर जई ने मनाओ मारी वायु ने
  • मंगल दिवड़ा नी मंगल ज्योति
  • माए गरबो काराव्यो गगन गोख मारे
  • पंखिड़ा ओ पंखिड़ा
  • मेहंदी तेवावी मांडवे ने

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.