मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली समिति ने दी मंजूरी, बावड़िया चौराहे से आशिमा मॉल तक फोरलेन आरओबी का रास्ता साफ

Updated on 08-11-2024 01:26 PM

बावड़िया कला चौराहे के पास से आशिमा मॉल के पहले (पुरानी बीआरटीएस लेन) तक बनने जा रहे बावड़िया आरओबी-2 का रास्ता साफ हो गया है। वित्त विभाग से मंजूरी मिलने के बाद इसे सीएस की अध्यक्षता वाली समिति ने भी मंजूरी दे दी है। जल्द ही इस प्रोजेक्ट को मंत्री परिषद के सामने रखा जा रहा है, ताकि प्रशासनिक सहमति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा सके। फोरलेन बनने जा रहे इस आरओबी पर आने और जाने के लिए वाहन चालकों को 7.5-7.5 मीटर जगह मिलेगी। इसके बनने से न केवल पुराने ब्रिज पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी, बल्कि आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले 5 लाख से ज्यादा लोगों को भी फायदा होगा।

पीडब्ल्यूडी की सर्वे रिपोर्ट देखें तो इस आरओबी के बनने के बाद भी इस पर पैसेंजर कार यूनिट (पीसीयू) 15-20 हजार होगा। यानी पीक ऑवर्स में हर घंटे इतनी संख्या में वाहन गुजरेंगे। विधानसभा चुनाव-2023 से पहले स्थानीय विधायक और मंत्री कृष्णा गौर इस आरओबी का भूमिपूजन कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि इस आरओबी की बैंक ऑफ सेंक्शन हो चुकी है। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही इसका काम भी शुरू कर दिया जाएगा।

733 मीटर लंबा होगा आरओबी पीडब्ल्यूडी की डीपीआर में आरओबी और उसकी एप्रोच रोड की कुल लंबाई करीब 1200 मीटर रखी गई है। इसमें 733 मीटर लंबा आरओबी होगा, जिसे दोनों ओर एप्रोच रोड से जोड़ेंगे। आरओबी पर वाहनों के चलने के लिए करीब 15 मीटर चौड़ी जगह होगी। बावड़िया ब्रिज-1 केवल 12 मीटर चौड़ा है और इसमें आने-जाने के लिए 5-5 मीटर जगह ही मिलती है। इसलिए यहां जाम लगता है।

144 करोड़ रुपए होंगे खर्च बावड़िया ब्रिज-2 बनाने में पीडब्ल्यूडी करीब 144.17 करोड़ रुपए खर्च करने जा रहा है। इसमें भू-अर्जन पर ही 81 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। आरओबी के दोनों ओर 1200-1200 मीटर की सर्विस रोड भी बनेगी। पीडब्ल्यूडी की रोड शाखा सर्विस और एप्रोच रोड जबकि ब्रिज शाखा आरओबी बनाने का काम करेगी। इस आरओबी से कोलार रोड, बावड़िया कला और होशंगाबाद रोड कनेक्ट होंगे।

बावड़िया आरओबी-1 पर रोज लगता है जाम

बावड़िया कला क्षेत्र और नर्मदापुरम रोड के आसपास बढ़ती बसाहट के कारण बावड़िया कला आरओबी-2 की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही है। आरओबी-1 पर ट्रैफिक का दबाव काफी बढ़ गया है। इसलिए रोजाना सुबह और शाम के वक्त आरओबी पर ट्रैफिक, जाम हो जाता है। यदि दूसरा आरओबी बन जाए तो ये ट्रैफिक दोनों ब्रिज पर बंट जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.