घायल मादा बाघ शावकों की हालत थोड़ी सुधरी, एक ने किया भोजन, देखने पहुंचे वन मंत्री

Updated on 19-07-2024 12:53 PM
 भोपाल। सीहोर के बुधनी क्षेत्र में ट्रेन की टक्कर से घायल हुए दो मादा बाघ शावकों को रेस्क्यू कर भोपाल के वन विहार में लाकर रखा गया है, जहां उनकी निगरानी की जा रही है। गुरुवार को उनकी हालत में कुछ सुधार नजर आया। एक मादा बाघ शावक ने शाम को भोजन भी किया।

वन मंत्री ने जाना हाल-चाल

गुरुवार दोपहर प्रदेश के वन मंत्री नगर सिंह चौहान बुधनी से रेस्क्यू करके लगाए गए दोनों मादा बाघ शावक को देखने पहुंचे। इस मौके पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख असीम श्रीवास्तव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) शुभरंजन सेन, संचालक वन विहार मीना अवधेश कुमार, सहायक संचालक वन विहार सुनील कुमार सिन्हा, वन्य प्राणी चिकित्सक अतुल गुप्ता और वन विहार के संबंधित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
दोनों बाघ शावकों की हालत गुरुवार को स्थिर थी। एक बाघ शावक ने थोड़ा भोजन भी शाम को लिया है तथा विष्ठा भी किया। वन मंत्री द्वारा बाघ शावकों के इलाज के संबंध जानकारी ली गई और भविष्य में इस तरह की घटना न हो इसके संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

मिडघाट में हुए थे घायल

गौरतलब है कि बुधनी के मिडघाट रेलवे ट्रैक पर एक ट्रेन की चपेट में आने से एक बाघ नर शावक की मौत हो गई थी। वहीं, दो शावक घायल हो गए थे। इन दोनों बाघ शावकों को मंगलवार को विशेष ट्रेन के जरिए बुधनी से रेस्क्यू कर वन विहार लाया गया था। यहां पर दोनों शावकों का एक्स-रे करने पर पता चला कि उनकी रीड़ की हड्डी और पेल्विक गर्डल पर मल्टीपल फैक्चर हैं। इससे उनका पिछला हिस्सा पैरालाइज्ड हो गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.