पहुँच मार्ग बनने से प्रदेश के विकास को और मिलेगी गति स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह

Updated on 13-02-2024 12:14 PM

स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में पहुँच मार्गं बनने से प्रदेश के विकास को और गति मिलेगी। मंत्री श्री सिंह रविवार को नरसिंहपुर जिले के तेन्दूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मेहदा में 3 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले पहुँच मार्ग का भूमिपूजन करने के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गाँवों के समग्र विकास के लिये संकल्पित है।

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने कहा कि जिले में सभी निर्माणाधीन कार्य गुणवत्ता के साथ नियत समय में पूरे किये जायेगें। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को विकास कार्यों की सतत् समीक्षा करने के निर्देश भी दिये। इस मौके पर मंत्री श्री सिंह ने ग्राम डोभी में पब्लिक स्कूल के समाने मिनी स्टेडियम निर्माण के लिये 25 लाख रूपये और डोभी- गुटौरी तिराहे पर पहुँच मार्ग निर्माण के लिये एक करोड़ 25 लाख रूपये की घोषणा की। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि पहुँच मार्ग बन जाने से ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी। कार्यक्रम को विधायक श्री विश्वनाथ पटेल ने भी संबोधित किया।

बच्चों का कौशल उन्नयन भी करेगी नई शिक्षा नीति

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने कहा है कि राज्य सरकार नई शिक्षा नीति को समय बद्ध रूप से प्रदेश में लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति अच्छी शिक्षा के साथ बच्चों का कौशल उन्नयन भी करेगी। मंत्री श्री सिंह ग्वालियर में सेठ एमआर जयपुरिया के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों के साथ-साथ प्राईवेट स्कूल के विकास के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने समारोह में प्रदेश में संचालित सीएम राईज स्कूल और पीएम श्री स्कूल के संचालन व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्कूल बच्चों को संस्कारवान और जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करने में अहम भूमिका अदा करते है। कार्यक्रम को ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भी संबोधित किया। स्कूल शिक्षा मंत्री ने शिवपुरी लिंक रोड पर स्थित सेवन आई वर्ल्ड स्कूल का भी निरीक्षण भी किया। इस मौके पर उनके साथ पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र बरूआ भी साथ थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.