निगम के पास रोज आती हैं 10 से ज्यादा शिकायतें:रहवासी क्षेत्रों में जिम, कोचिंग, रेस्त्रां से लेकर गोदाम तक चल रहे

Updated on 24-02-2025 01:17 PM

शहरभर में रहवासी इलाकों में बड़े पैमाने पर शुरू हुईं व्यावसायिक गतिवििधयों ने स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर दी है। जिम, कोचिंग, रेस्टोरेंट, सैलून, म्यूजिक क्लास से लेकर गोदाम तक इनमें चल रहे हैं। इसकी वजह से सफाई और पार्किंग से लेकर सुरक्षा तक के लिए खतरा बढ़ गया है। रचना नगर, गौतम नगर, होशंगाबाद रोड, बैरागढ़, कोलार रोड, अशोका गार्डन, अयोध्या बायपास, साकेत नगर, अरेरा कॉलोनी समेत कई इलाकों में ये समस्या है।

नियमानुसार रहवासी क्षेत्र में लेआउट के अनुसार सिर्फ 5% क्षेत्र पर ही व्यावसायिक गतिविधि की अनुमति दी जा सकती है। यह भी टीएंडसीपी से अप्रूव होता है। इसके अलावा संचालित होने वाली गतिविधियां अवैध हैं।

सख्ती की जरूरत

रचना नगर, अरेरा कॉलोनी, अशोका गार्डन समेत प्रमुख इलाकों में ज्यादा दिक्कत

खतरा... कौन लोग हैं, कहां से आए हैं, किसी को पता नहीं रहता

  • व्यावसायिक गतिविधियों के कारण इलाके में अनजान लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। देर रात तक गतिविधियां संचालित होती हैं। ये लोग कौन हैं और कहां से आए हैं, जानकारी नहीं होती है।
  • बड़ी संख्या में लोग वाहन से आते हैं। आएदिन का ट्रैफिक जाम और पार्किंग बड़ी समस्या बनती है।
  • इलाके में कचरा व सीवेज ज्यादा होने लगता है।
  • ध्वनि प्रदूषण बढ़ा है। डीजे भी चल रहे हैं।

ये सभी रहवासी क्षेत्र लेकिन सैकड़ों दुकानें चल रहीं

  • दस नंबर मार्केट में 5 ही कमर्शियल प्लॉट और एक नगर निगम मार्केट है। इसके अलावा यहां पर 200 से ज्यादा व्यावसायिक दुकानें चल रही हैं।
  • बैरागढ़ में 800- 1000 दुकानें हैं। निगम के मार्केट में करीब 100 दुकानें हैं, पर चलती बहुत कम हैं। बस स्टैंड पर दुकानें बनी हैं, लेकिन एक ही खुली हैं।
  • कमला नगर में 100 से ज्यादा दुकानें हैं। बावड़िया कला में 50 से ज्यादा शो रूम और 400 से ज्यादा दुकानें खुल गई हैं।
  • अशोका गार्डन 80 फीट पर तो एक हजार से ज्यादा दुकानें और कर्मिशियल गतिविधियां संचालित हो रही हैं। छोटे-छोटे सभी तरह के मार्केट बन गए हैं।
  • निगम की बिल्डिंग परमिशन शाखा के पास रोज 10 से ज्यादा शिकायतें आती हैं।

समाधान...कौन से कारोबार हो सकते हैं, चिह्नित करें

रहवासी क्षेत्र में व्यावसायिक काम नहीं हो सकते। ​निगम को सख्त प्रावधान करना चाहिए। व्यावसायिक गतिविधियों को नियम के अंदर लाने के साथ कौन से कारोबार हो सकते हैं, इसे भी सूचीबद्ध करना चाहिए। 

-सुयश कुलश्रेष्ठ, टाउन प्लानर

जिम्मेदार बोले... शिकायत मिलते ही कार्रवाई करते हैं

कोई रहवासी की अनुमति में व्यवसायिक गतिविधियां संचालित करता है, तो शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जाती है। इसमें सील तक किया जाता है। हर जोन में इस तरह की शिकायतें आती हैं। -अनूप गोयल, मुख्य नगर निवेशक



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.