बैरागढ़ में कारिडोर हटा दिया, लेकिन बड़े हिस्से में डिवाइडर नहीं बनाया, ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी

Updated on 17-07-2024 02:53 PM
 भोपाल। लोक निर्माण विभाग ने संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) मेन रोड से बीआरटीएस कारिडोर तो हटा दिया है, लेकिन आधे से अधिक हिस्से में अभी तक डिवाइडर का निर्माण नहीं कराया है। इससे मेन रोड की ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गई है। ट्रैफिक सिग्नल भी हटा दिए गए हैं। इससे अधिकांश चौराहे दिशाहीन हो गए हैं।पीडब्ल्यूडी ने संतजी की कुटिया से नेहरू क्लाथ मार्केट तक कारिडोर से निकली पुरानी जालियां लगाकर सिंगल डिवाइडर का निर्माण करा दिया है। इसके आगे के हिस्से में न तो डिवाइडर बनाया गया है, न अस्थाई बैरिकेड रखे गए हैं।

किया अस्थायी इंतजाम

चंचल रोड पर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने अपने स्तर पर बैरिकेड रख दिए हैं। इससे वाहन चालकों को मामूली राहत मिली है, लेकिन इसके आगे के सभी चौराहे दिशाहीन हो गए हैं। कोई वाहन कहीं से भी रोड तक आ रहा है। लो-फ्लोर बसें भी कहीं पर भी रुक जाती हैं। सिग्नल नहीं होने के कारण पता ही नहीं चलता कि कौन से मार्ग से कौन सा वाहन आ रहा है। इससे दुर्घटनाओं का भय बना रहता है।

स्टेशन चौराहे पर अब नई समस्या

बीआरटीएस मार्ग निर्माण के समय नगर निगम ने नागरिकों एवं व्यापारिक संगठनों के विरोध के बावजूद स्टेशन रोड चौराहे पर लो-फ्लोर बसों का स्टापेज बना दिया। इसे हटाने के लिए लोगों को लंबे समय तक संघर्ष करना पड़ा, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं था। कारिडोर हटने के साथ ही यह स्टापेज भी हट गया है। स्टापेज हटने से कुछ समय तक लोगों को राहत महसूस हुई। अब नई समस्या खड़ी हो गई है।

दरअसल अब यहां बसों के साथ ऑटो भी खड़ होने लगे हैं। स्टेशन से बाहर आते ही यात्रियों को बस एवं ऑटो तक आने की होड़ मची रहती है। इससे अन्य वाहन चालकों को परेशानी होती है। यदि डिवाइडर बना दिया जाए तो बसें चौराहे के दूसरे छोर ही खड़ी होंगी। स्टेशन रोड निवासी अमित राजानी का कहना है कि स्टेशन चौराहे पर वाहन खड़े करने पर सख्ती से रोक लगनी चाहिए। रेल सुविधा संघर्ष समिति के अध्यक्ष परसराम आसनानी का कहना है कि नगर निगम एवं पुलिस को मिलकर स्टेशन चौराहे को व्यवस्थित करना चाहिए, ताकि यात्रियों को परेशान न हो।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.