1.70 लाख रुपये देकर की थी शादी, दो दिन बाद दुल्हन को भागता देख पति ने पकड़ा... फिर हुआ हंगामा

Updated on 30-10-2024 11:55 AM
देवास। अविवाहित युवक की शादी करवाने के नाम पर दो महिलाओं सहित पांच लोगों ने धोखाधड़ी की। शादी के एवज में 1 लाख 70 हजार रुपये लिए। मंदिर में वरमाला की रस्म करवाई। दो दिन बाद लड़की भागने लगी तो युवक ने पकड़ लिया। थाने पहुंचकर रिपोर्ट लिखवाई।

ये है पूरा मामला

औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने बताया कि देवास के अमोना निवासी 38 वर्षीय दिनेश भाट ने रिपोर्ट लिखवाई है। फरियादी ने बताया कि उसका विवाह नही हो रहा था। नौगांव, जिला उज्जैन निवासी मित्र पिंटू से इस बारे में बात की। पिंटू ने कहा कि पिपलोदा द्वारकाधीश और उज्जैन निवासी याकूब चाचा शादी करवा देंगे। उनके सम्पर्क अच्छे हैं।


पीड़ित ने आगे बताया कि उसने याकूब से मुलाकात की। याकूब ने गांव खेड़ा कासुन, महिदपुर जिला उज्जैन निवासी अमृतलाल से मिलवाया। उन्होंने कहा कि एक लड़की है, जो शादी के लिए तैयार है। 1 लाख 70 हजार रुपये देना पड़ेंगे। 10 हजार रुपये एडवांस दे दिए। 26 अक्टूबर को देवास आकर कोर्ट में दस्तावेज तैयार करवाए।


दिनेश ने आगे कहा कि शादी दीवाली बाद करेंगे, लेकिन दूसरे पक्ष ने तत्काल करने की बात कही। इस पर लोहार पिपल्या के मंदिर में वरमाला की रस्म अदा कर बचे हुए 1 लाख 60 हजार रुपये लिए। उसके बाद लड़की को फरियादी के साथ भेजा गया।


लड़की दो दिन तक घर पर रही


मंदिर में हुई रस्म के दौरान लड़की पिंकी निवासी मांगलिया चौराहा इंदौर के अलावा याकूब, पिंटू, अमृतलाल और प्रतिभा चौधरी निवासी निवासी नेहरू नगर इंदौर भी मौजूद थे। शादी के बाद सभी चले गए। दो दिन लड़की घर में रही। 29 अक्टूबर को घर से निकल गईं।


पत्नी को भागते हुए पकड़ा


परिचितों ने मुझे को बताया कि तुम्हारी पत्नी कहीं जा रही है। उसके बाद मैंने उसको अमोना चौराहे पर पकड़ लिया। फिर उसको लेकर थाने पहुंच गया। यहां पूरी घटना बताने पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया। लड़की को वन स्टॉप सेंटर भेजा। आरोपितों की गिरफ्तारी नही हुई है। पुलिस के अनुसार प्रतिभा और पिंकी दोनों बहनें हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.