कुक्षी से स्टेच्यू ऑफ यूनिटी तक 135Km चलेगा क्रूज

Updated on 28-02-2025 10:20 AM

मध्यप्रदेश में क्रूज प्रोजेक्ट पर 100 करोड़ रुपए का निवेश होगा। अयोध्या क्रूज लाइन्स ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GSI) में प्रस्ताव दिया है। ऐसे में 135Km लंबे कुक्षी से स्टेच्यू ऑफ यूनिटी समेत 6 में से किसी एक रूट पर क्रूज पानी की लहरों पर दौड़ने लगेगा। वहीं, 70 करोड़ रुपए का निवेश वाटर एक्टिविटी पर भी किया जाएगा। खास बात ये है कि क्रूज इलेक्ट्रिक या सोलर से ही चलेंगे। डीजल इंजन वाले क्रूज-मोटर वोट्स पर एमपी में रोक लगी है।

जिस कंपनी ने एमपी में क्रूज चलाने का प्रस्ताव दिया है, उसके अभी सरयू नदी पर 2 क्रूज चल रहे हैं। वहीं, उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर जनपद में गंगा नदी के बृज घाट से राम घाट तक 2 क्रूज, हाउस बोट्स और वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी भी करने वाली है। सरयू नदी पर ही 'जटायू' क्रूज सेवा का शुभारंभ 2 साल पहले हुआ था। जिसमें नदी पर ही 2 घंटे की ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों की 2 घंटे तक यात्रा भी शामिल हैं। एमपी में नर्मदा नदी पर क्रूज के संचालन से कई धार्मिक शहर जुड़ जाएंगे।

इनमें से किसी एक रूट पर चलेगा क्रूज निवेश प्रस्ताव के अनुसार, कुल 6 क्रूज टूरिस्ट प्रोजेक्ट हैं। इनमें कुक्षी से स्टेच्यू ऑफ यूनिटी (135Km), सेलानी से धारा (30Km), राजघाट बेतवा से देओगढ़ (35Km), बरगी टिंडनी (65Km), गांधीसागर से संजीत (83Km) और तवा से मढ़ई (31Km) शामिल हैं। इनमें से चयनित रूट पर 2 क्रूज और हाउस बोट्स चलाने का प्रस्ताव है। इस पर 100 करोड़ रुपए निवेश किए जाने की बात कही गई है।

वाटर एक्टिविटी भी हो सकेगी नॉलेज मरीन एंड इंजीनियरिंग वर्क्स लिमिटेड ने वाटर एक्टिविटी पर 70 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव भी दिया है। इनमें वाटर पार्क भी शामिल हैं। यह मुंबई की शिपिंग कंपनी है।

एनजीटी ने लगाई थी रोक, इसलिए इलेक्ट्रिक या सोलर से चलाएंगे ये क्रूज और हाउस बोट्स सोलर या इलेक्ट्रिक हो सकता है, क्योंकि भोज वेटलैंड (बड़ा तालाब), नर्मदा समेत प्रदेश के किसी भी वाटर बॉडीज में क्रूज और मोटर बोट के संचालन पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने करीब डेढ़ साल पहले रोक लगाई थी। एनजीटी ने डीजल इंजन और मोटर वोट्स से पीने और सिंचाई का पानी प्रदूषित होने की बात कही थी। इसलिए जीआईएस में दिए गए प्रस्ताव में इलेक्ट्रिक और सोलर क्रूज-बोट्स का प्रस्ताव है।

भोपाल के पर्यावरणविद् सुभाष सी. पांडे ने बताया कि, नर्मदा का पानी पीने योग्य है। इसलिए यहां डीजल इंजन वाला क्रूज या बोट्स नहीं चला सकते। भोपाल के बड़ा तालाब समेत सभी वाटर बॉडी पर रोक है। हां, फोर स्ट्रॉक इंजन, इलेक्ट्रानिक या सोलर से क्रूज-बोट्स चला सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो यह पर्यटन और पर्यावरण दोनों के लिहाज से ही बेहतर होगा।

भोपाल के बड़ा तालाब में नहीं चल रहे क्रूज-जलपरी भोज वेटलैंड (बड़ा तालाब) में पिछले दो साल से क्रूज और जलपरी नहीं चल रहे हैं। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने 12 सितंबर 2023 को रोक लगाने के आदेश दिए थे। तभी से क्रूज और मोटर बोट बंद है। ऐसे में यहां अब पेडल बोट पर ज्यादा फोकस है। वहीं, सोलर बोट लगाने पर भी प्लान बन रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.