अराफात का दिन नजदीक, एसएचआई हाजियों की रहनुमाई में जुटें:हज कमेटी ने कहा- लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

Updated on 23-05-2025 12:50 PM

मध्य प्रदेश राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष रफ़त वारसी ने सऊदी अरब में तैनात स्पेशल हज इंस्पेक्टर्स को हाजियों की सेवा को लेकर सख्त निर्देश जारी किया है। जिसमें कहा है कि सरकार और हज कमेटी ने उन्हें एक खास मकसद से भेजा है। हाजियों की खिदमत और रहनुमाई के लिए। यदि कोई इस जिम्मेदारी में कोताही करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रफ़त वारसी ने साफ शब्दों में कहा, “कई स्पेशल हज इंस्पेक्टर्स की शिकायतें सामने आई हैं। मैं यह साफ करना चाहता हूं कि अगर आप सरकार की मंशा और हज कमेटी की उम्मीदों के अनुरूप काम नहीं करते हैं, तो मुझे आपके खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ेगी।

उन्होंने आगे कहा कि यह सेवा केवल एक ड्यूटी नहीं, बल्कि एक अमानत और इबादत है। हर इंस्पेक्टर का कर्तव्य है कि वह अपने अधीन आने वाले हाजियों से लगातार संपर्क बनाए रखे, उनकी हर जरूरत पर मददगार बने और उन्हें सही दिशा दिखाए।

रफ़त वारसी ने यह भी कहा कि अराफात का दिन नजदीक है और हाजियों की जल्द ही मिना के लिए रवानगी होने वाली है। ऐसे में हर स्पेशल हज इंस्पेक्टर को चाहिए कि वह अपने जिम्मेदारी क्षेत्र की इमारतों में रह रहे हाजियों के साथ मीटिंग करें और हज के पांचों अहम अरकान, उनकी महत्ता और क्या करें-क्या न करें जैसे विषयों पर उन्हें सही मार्गदर्शन दें।

क्या होता है अराफात का दिन

अरफात का दिन हज का सबसे अहम दिन होता है, जो इस्लामी महीने जिल-हिज्जा की 9वीं तारीख को आता है। इस दिन लाखों हाजी मक्का के पास अरफात के मैदान में जमा होते हैं और अल्लाह से दुआ, माफी और रहमत की गुहार लगाते हैं।

यह वह दिन है। जब पैगंबर मुहम्मद (स.अ.) ने अपना अंतिम खुत्बा दिया था। अरफात में ठहरना हज का जरूरी हिस्सा है, इसके बिना हज पूरा नहीं होता। यह दिन दुआओं की कबूलियत और गुनाहों की माफी का दिन माना जाता है। जो हज पर नहीं होते, वे इस दिन रोज़ा रखते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.