काली साड़ी और जूलरी से सजी बोरे में बंद मिली महिला की लाश, अनजान के हाथ पर बने चार टैटू ढूंढ रहे घर का पता

Updated on 06-10-2024 11:41 AM
भोपाल: शहर की ईंटखेड़ी पुलिस ने शनिवार सुबह हलाली नदी से एक महिला का शव बरामद किया। आशंका है कि महिला की हत्या कर शव को बोरे में लपेटकर नदी में फेंका गया है। महिला के दाहिने हाथ पर टैटू मिले हैं। हुलिए के आधार पर उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

शव बुरी तरह सड़ने के कारण शव पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव मिलने की सूचना आसपास के सभी थानों और जिलों को दे दी है। मृतक की पहचान के लिए गुमशुदगी के मामलों की जांच की जा रही है। शव की पहचान होने के बाद ही उसकी मौत का कारण और आरोपी की पहचान का पता चल पाएगा।

सबसे पहले इन्होंने झाड़ियों में देखा बोरा


ईंटखेड़ी थाना प्रभारी दुर्जन सिंह बरकड़े ने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि अगरिया गांव में हलाली नदी के किनारे झाड़ियों में एक बोरा फंसा हुआ है। इलाके के पशुपालकों ने बोरा देखा और डायल-100 पर पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने झाड़ियों से बोरा निकाला, जिसमें एक महिला का सड़ता हुआ शव था।

इस हालत में मिला शव


शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा था और सड़ने के कारण चोट के निशान नहीं दिख रहे थे। एसएचओ बरकड़े ने बताया कि मृतक महिला की उम्र 35 से 40 साल के बीच बताई जा रही है। उसने काले रंग की साड़ी और काले रंग का प्रिंटेड ब्लाउज पहना हुआ था।

महिला ने पहने थे पारंपरिक आभूषण


साथ ही उसने मंगलसूत्र, पायल और बिछिया समेत पारंपरिक आभूषण पहने हुए थे। इसके अलावा उसके पैरों में महावर यानि पारंपरिक रूप से पैरों पर इस्तेमाल होने वाला लाल रंग लगा हुआ था। उसके हाथ की उंगली पर महावर लगाने से लाल रंग का दाग भी मिला है।

महिला के हाथ पर गुदवाए मिले नाम


महिला के दाहिने हाथ पर हिंदी में नाम गुदवाए हुए थे: शुभम, अंकुश और गंगाराम। साथ ही दिल का निशान भी था, जिसके अंदर अंग्रेजी में 'जीएस' लिखा हुआ था।


पुलिस कर रही मामले की जांच


पुलिस का मानना है कि ये नाम उसके पति और बच्चों के हो सकते हैं। इन टैटू और उसके शारीरिक विवरण के आधार पर महिला की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस उसके विवरण से मिलते-जुलते किसी भी लापता व्यक्ति के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.