सुशासन के संकल्प का परिणाम है परिवहन चेक पोस्ट संबंधी निर्णय: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Updated on 04-07-2024 10:54 AM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मध्यप्रदेश के सीमावर्ती जिलों में परिवहन विभाग की चेक पोस्ट व्यवस्था को बंद करने के निर्णय का स्वागत करते हुए प्रदेश के सभी ट्रक मालिकों ने आभार माना है। ट्रक मालिक, ट्रांसपोर्टर्स लम्बे समय से इन जांच चौकियों को बंद करने की मांग कर रहे थे। इंदौर क्षेत्र 3 के विधायक श्री गोलू शुक्ला एवं राऊ विधायक श्री मधु वर्मा के नेतृत्व में ट्रक मालिकों ने भेंट की। उन्होंने चेक पोस्ट बंद कर गुजरात प्रणाली की तर्ज पर चेकिंग पॉइंट की व्यवस्था लागू करने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अभिनंदन कर धन्यवाद किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सुशासन के संकल्प के अनुसार यह निर्णय लिया गया है। इससे परिवहन विभाग के राजस्व में बढ़ोत्तरी होगी। ट्रक ऑपरेटर्स और ट्रांसपोर्टर्स के पदाधिकारियों ने कहा कि यह निर्णय बहु प्रतीक्षित था। एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा लिया गया यह निर्णय ऐतिहासिक है और इससे वाहन चालकों और वाहन मालिकों को अपार प्रसन्नता हुई है। प्रदेश में आवागमन व्यवस्था में वृद्धि और आसानी के साथ ही राजस्व वृद्धि होगी। परिवहन लागत कम होने का लाभ अंतत: आमजन को मिलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का ट्रक आपरेटर्स और ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमृत लाल मदान, चेयरमेन कोर कमेटी श्री मंजीत सिंह, इंदौर से श्री सीएल मुकाती, अध्यक्ष चेयर मेन श्री राजेन्द्र त्रेहन और श्री अजय शर्मा,श्री हर गोविंद चौकसे, श्री अशोक गुप्ता, श्री सतीश शर्मा, श्री राजेश तिवारी, श्री गोविंद रूपानी, श्री छतरसिंह भाटी, श्री दिनेश जैन, श्री अजीज भाई, श्री राजेश सिंह चंदेल, श्री संजीव अरोरा, श्री पवन शर्मा, श्री दीपक खण्डेलवाल, श्री राकेश चौधरी, श्री गणेश जाट, श्री दिनेश गुर्जर आदि ने आभार व्यक्त किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.