मोबाइल को लेकर विवाद ने लिया गजब मोड़, अपहरण कर पिटाई और भौंहें मुंडवाई, कांड करने वाले निकले दोस्त

Updated on 27-10-2024 12:21 PM
जबलपुर: जिले में मोबाइल चोरी के मामूली विवाद में तीन आरोपियों ने एक युवक का अपहरण कर उसे सुनसान जगह ले जाकर पीटा। आरोपी यहीं नहीं रुके उन्होंने पीड़ित का सिर व भौंहें भी मुंडवा दीं। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।

माढ़ोताल पुलिस ने बताया कि राजीव गांधी नगर निवासी 21 वर्षीय रितेश तिवारी और आरोपी गुल्लू उर्फ अभिषेक, दीपक विश्वकर्मा और शिवा रायकवार दोस्त थे।

फोन को लेकर हुआ विवाद


कुछ दिन पहले रितेश का मोबाइल फोन गुम हो गया था और उसने इसकी सूचना हनुमानताल थाने में दी थी। उसे पता चला कि गुल्लू के पास फोन है, इसलिए उसने गुल्लू से फोन मांगना शुरू कर दिया।

ऐसे किया अपहरण


वह बुधवार दोपहर जब वह माढ़ोताल चौक पर पटाखे खरीद रहा था, तभी गुल्लू और उसके दो साथी ऑटो में सवार होकर वहां आ गए। उन्होंने युवक से कहा कि वे उसे नया मोबाइल फोन दिला देंगे। युवक उनके साथ ऑटो में बैठ गया। इसके बाद वे बरगी हिल्स इलाके में गए और शराब पार्टी की।

सिर और भौंहें मुंडवा दी


इस दौरान मोबाइल फोन को लेकर युवक और गुल्लू के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद तीनों ने युवक की पिटाई कर दी और उसका सिर मुंडवा दिया। साथ ही उसकी भौंहें भी मुंडवा दीं। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला


पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। प्रशासन के द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.