स्वर्णिम भारत का स्वप्न, नशा मुक्त समाज से होगा साकार : मंत्री श्री कुशवाह

Updated on 28-06-2024 05:54 PM

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि स्वर्णिम भारत का सपना नशा मुक्त समाज निर्माण से ही पूरा किया जा सकता है। घर और समाज से शराब की लत के समाप्त करने में माता-बहनों की अहम भूमिका हो सकती है। उन्होंने यह बात विभिन्न सामाजिक संगठनों की सहभागिता के साथ सामाजिक न्याय विभाग द्वारा नशामुक्ति अभियान जागरूकता कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर कही। मंत्री श्री कुशवाह द्वारा नशा न करने की शपथ दिलाई और झंड़ी दिखाकर जागरूकता वाहन रैली को विदा किया।

मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि समाज में अनादी काल से नशा सामाजिक बुराई के रूप में व्याप्त है। भारत में नशा मुक्त समाज बनाने के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 15 अगस्त 2020 को नशामुक्त भारत अभियान का शुभारंभ किया गया है। इसमें केन्द्र और राज्य सरकार के सामाजिक न्याय विभाग द्वारा सामाजिक सहभागिता से विभिन्न स्तर पर जागरूकता अभियान चलाये जा रहे है। इन अभियानों की सफलता में घर की महिलाओं की अहम भूमिका हो सकती है। उन्होंने कहा कि पुरूष के नशा करने पर सबसे ज्यादा प्रताड़ित घर की माँ-बहन एवं बाद में बच्चे होते है। इसलिए आवश्यक है कि माता-बहनें घरों में और मोहल्ले में संगठित होकर नशा करने वालों के विरूद्ध जागरूकता अभियान चलाये। नशा से अपराध, दुर्घटनाएँ, गरीबी और बेरोजगारी में लगातार वृद्धि हो रही है। मंत्री श्री कुशवाह ने शहरों की स्लम बस्तियों में विशेष जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता जताई। वर्ष 2024-25 में प्रदेश के सभी जिलों में नशामुक्ति केन्द्रों की स्थापना कराई जायेगी।

आयुक्त सामाजिक न्याय श्री भौंसले ने बताया कि सम्पूर्ण विश्व नशा की समस्या से पीड़ित है, इसीलिये 1987 में यू.एन.ओ. द्वारा प्रति वर्ष 26 जून को "अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस" मनाने का निर्णय लिया गया है। मध्यप्रदेश में 15 जून से 30 जून तक नशामुक्ति पखवाड़ा मनाया जा रहा है। विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। भोपाल में नशामुक्ति जागरूकता वाहन रैली निकाली भी जा रही है।

कार्यक्रम में प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय संस्थान के वॉलिंटियर द्वारा जागरूकता नाटक का मंचन कला पथक दल द्वारा नशामुक्ति पर आधारित गीत की प्रस्तुती दी गई। प्रजापति ब्रह्मकुमारी संस्थान की राजयोगनी ज्योति दीदी, गायत्री परिवार के समन्वयक श्री राजेश पटेल, आयुक्त सामाजिक न्याय श्री आर.आर भौंसले सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.