मंत्री के पैरों में गिरे बुजुर्ग दंपती, रोए...गिड़गिड़ाए:बोले- दबंगों ने बेटे के साथ मिलकर घर-जमीन हड़पी; सरकारी रिकॉर्ड में मृत बताया

Updated on 18-08-2025 12:27 PM

पन्ना में एक बुजुर्ग दंपती मंत्री इंदर सिंह परमार के पैरों में गिर पड़े। उन्हें अपनी समस्या बताई और न्याय की गुहार लगाई। इस पर मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया और आगे बढ़ गए।

दरअसल, बुजुर्ग दंपती पंचायत के दस्तावेजों में मृत घोषित है। इसका फायदा उठाकर गांव के दबंगों ने दंपती के बेटे के साथ मिलकर इनके घर और जमीन पर कब्जा कर लिया है।

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री और पन्ना जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार रविवार को जिले के जनवार गांव में उद्यानिकी विभाग के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहां गांव के ही रहने वाले भूरा आदिवासी (उम्र 78 वर्ष) और पत्नी केशकली (उम्र 75 वर्ष) भी पहुंचे थे। दोनों ने मंत्री से कहा कि हम जिंदा हैं, हमें हमारा घर और जमीन दिलवा दीजिए।

30 साल पहले कटनी चले गए थे दंपती भूरा आदिवासी और उनकी पत्नी केशकली ने बताया कि वे 30 साल पहले रोजगार के लिए कटनी चले गए थे। उनकी भतीजी उन्हें खोजकर वापस लाई। जब लौटकर गांव वापस आए तो पता चला कि उनका घर और जमीन के कागजात गायब हैं। दबंगों ने गांव में रह रहे उनके बेटे के साथ मिलकर उनकी 6 एकड़ जमीन हड़प ली।

दंपती की भतीजी ने बताया कि उसने अपने बड़े पिता और बड़ी मां की काफी तलाश की। फिर उनके कटनी में रहने की बात पता चली। 5 साल पहले वह दोनों को यहां लेकर आई थी। तभी से प्रशासन से उन्हें जमीन दिलवाए जाने और कागजात बनवाने की गुहार लगा रही है।

पंचायत के दस्तावेजों में दंपती मृत घोषित पंचायत के दस्तावेजों में भूरा आदिवासी और केशकली दोनों को मृत दिखाया गया है। इस कारण उनके पास न आधार कार्ड है, न वोटर आईडी और न ही वृद्धावस्था पेंशन मिल रही है। दंपती की बात सुनने के बाद कार्यक्रम में मौजूद कलेक्टर सुरेश कुमार ने अधिकारियों को उनकी समस्या सुनने का निर्देश दिया।

कलेक्टर बोले- पंचायत से कागज मांगे हैं इस मामले में कलेक्टर सुरेश कुमार ने कहा कि जनवार गांव में कार्यक्रम के दौरान बुजुर्ग दंपती अपनी शिकायत लेकर आये थे। ग्राम पंचायत के जीआरएस को बोला है कि उनसे सारे कागज इकट्ठे करके मुझे दिखाए। तब ही उनका मामला समझ में आएगा। कागजात की जांच के बाद ही उनकी समस्या का पता लग सकेगा कि आखिर समस्या कहां है।

इस पर मंत्री इंदर सिंह परमार ने उनसे कहा-
QuoteImage

आपकी बात कलेक्टर साहब को कह दी है। पटवारी बीमार है, पटवारी को आ जाने दीजिए। एक-दो दिन में पटवारी आ जाएगा, फिर कागज निकालेंगे और आपकी जमीन ढूंढेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.