बोफोर्स तोप के नीचे काम कर रहा था कर्मचारी, ऊपर से गिरा बैरल, अस्पताल लेकर भागे साथी, नहीं बच पाई जान

Updated on 06-10-2024 12:17 PM
जबलपुर: शहर के 506 आर्मी बेस वर्कशॉप में बड़ा हादसा हो गया। काम के दौरान बोफोर्स तोप का भारी भरकम बैरल एक कर्मचारी के ऊपर गिर गया। आनन फानन में इलाज के लिए दमोह नाका स्थित निजी अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

सेना के अधिकारियों को करना पड़ा गुस्से का सामना


घायल कर्मचारी का नाम ऐश्वर्य कुमार सिंह बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सेना के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे, जहां कर्मचारियों के गुस्से का उन्हें सामना करना पड़ा। घटना उस समय हुई जब कर्मचारी बोफोर्स तोप के नीचे काम कर रहा था, उसी दौरान भारी भरकम बैरल उसके ऊपर आ गिरा।

कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप


आवाज सुनते ही कर्मचारी आए और बैरल हटाकर उसे अस्पताल ले आए। साथी कर्मचारियों का आरोप है कि वर्कशॉप में काम का इस कदर दबाव है कि जहां पर 5 से 6 कर्मचारियों को होना चाहिए वहां पर सिर्फ दो कर्मचारी ही काम कर रहे हैं। यही वजह है कि आज काम के दौरान इतना ज्यादा दबाव दिखा कि ऐश्वर्य के ऊपर बैरल गिरा और उसकी फिर मौत हो गई।

अस्पताल पहुंचे ब्रिगेडियर केके वर्मा


भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के सचिव अतुल कुमार साहू ने बताया कि वर्कशॉप में भर्ती नहीं हो रही हैं और प्रशासन लगातार काम का दबाव बना रहा है। इस तरह के हादसे से पहले भी हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही वर्कशॉप के ब्रिगेडियर केके वर्मा भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से जो घटना हुई है वह कहीं कहीं ना कहीं एक बड़ी चूक है।

घटना की जांच का भरोसा दिया


अस्पताल पहुंचे ब्रिगेडियर केके वर्मा ने घटना की जांच का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर एक टीम गठित की जा रही है, जो इसकी उच्च स्तरीय जांच करेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.