भारत भवन में ध्रुपद गायन से गुलजार होगी शाम, जनजातीय संग्रहालय में हनुमत लीला नाट्य प्रस्तुति

Updated on 23-09-2023 11:46 AM

भोपाल शहर में सामाजिक, सांस्‍कृतिक, कलात्‍मक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला चलता रहता है। शनिवार 23 सितंबर को भी शहर में अनेक ऐसी गतिविधियां होने जा रही हैं, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

विशेष प्रदर्शनी - गणेश चतुर्थी के अवसर पर देश-विदेश की विविध अनुकृतियों, छायाचित्रों में गणेशजी के विभिन्न रूपों की प्रदर्शनी बिड़ला म्यूजियम में लगाई गई है। पूर्व न्यायाधीश उमेश गुप्ता के इस संकलन को सुबह साढ़े दस बजे से शाम पांच बजे तक देखा जा सकता है।

माह का प्रादर्श - इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में 'माह का प्रादर्श' श्रंखला के तहत सितंबर माह के प्रादर्श के रूप में जिला मधुबनी, बिहार के लोक समुदाय से संकलित मिथिलांचल क्षेत्र में प्रचलित तांबे के अनुष्ठानिक पात्र 'कलशा' को दर्शकों के अवलोकन के लिए प्रस्तुत किया गया है। इसे सुबह दस बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक देखा जा सकता है।

चित्र प्रदर्शनी - मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में भील समुदाय की चित्रकार ग्लोरिया भभोर के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया गया है। 41वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी सितंबर माह के अंत तक रहेगी। इसे दोपहर 12 बजे से शाम आठ बजे तक देखा जा सकता है।

व्याख्यान व शास्त्रीय नृत्य जुगलबंदी - कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में सनातन थाट्स पर आयोजित संगोष्ठी में कहानी ज्ञान वापी विषय पर सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णुशंकर जैन का वक्तव्य दोपहर तीन बजे से है। कार्यक्रम में नीरजा सक्सेना और प्रियंका जोशी की कोरियोग्राफी में भरतनाट्य और कथक की जुगलबंदी भी संयोजित की गई है।

संभावना उत्सव - जनजातीय संग्रहालय में प्रत्येक शनिवार को नृत्य, गायन एवं वादन पर केंद्रित गतिविधि 'संभावना का आयोजन किया जा रहा है। इसी सिलसिले में आज चन्द्रमाधव बारिक एवं साथी, भोपाल के निर्देशन में हनुमत लीला नाट्य की प्रस्तुति दी जाएगी। मप्र जनजातीय संग्रहालय के सभागार में आयोजित यह गतिविधि शाम 6.30 बजे से होगी, जिसमें प्रवेश निःशुल्क है।

गायन पर्व - भारत भवन में लब्धप्रतिष्ठ गायकों के गायन पर केंद्रित समारोह गायन पर्व का आज दूसरा दिन है। आज दो प्रस्तुतियां होगी। शाम सात बजे आकाश तिवारी द्वारा ध्रुपद गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। इसी क्रम में शाम 7.45 बजे सुनंदा शर्मा का गायन होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.