आबकारी अधिकारी ने इन्हें मंजूर कर शराब ठेके दे दिए:धरोहर राशि लिए बिना मैनेजर ने जारी की 15.32 करोड़ की बैंक गारंटी

Updated on 29-03-2025 12:34 PM

फर्जी बैंक गारंटी के आधार पर शराब ठेके के आवंटन को लेकर ईओडब्ल्यू की रीवा ईकाई ने एफआईआर दर्ज की है। ईओडब्ल्यू ने इसमें तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी, सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित और पांच शराब ठेकेदारों को आरोपी बनाया है। ब्रांच मैनेजर ने बगैर 15 करोड़ 32 लाख 23 हजार 440 रुपए की 14 बैंक गारंटी जारी की थीं।

इनमें से 9 बैंक गारंटी शराब ठेकेदारों को दी गईं, जिनका इस्तेमाल रीवा, सिंगरौली, उमरिया और सतना जिले में शराब दुकानें लेने के लिए किया गया। इतना ही नहीं जिला आबकारी अधिकारी ने इन बैंक गारंटियों को स्वीकार भी कर लिया। वो भी तब, जब इसके लिए केवल आरबीआई से अनुसूचित बैंकों से ही बैंक गारंटी लेने का प्रावधान है।

28 जून 2023 को इस संबंध में वकील बीके माला ने ईओडब्ल्यू से शिकायत की थी। जांच के दौरान शिकायत में आरोप सही पाए गए। इस आधार पर ईओडब्ल्यू ने नागेंद्र सिंह, तत्कालीन प्रभारी शाखा प्रबंधक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, शाखा मोरबा, नृपेंद्र सिंह, मां लक्ष्मी इंटरप्राइजेज, अजीत सिंह, आशा इंटरप्राइजेज, उपेंद्र सिंह बघेल, मऊगंज, आदित्य प्रताप सिंह, रायपुर कर्चुलियान, विजय बहादुर सिंह, आर्या ग्रुप, रीवा के तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी अनिल जैन को आरोपी बनाया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.