MP में शिक्षा विभाग का कारनामा, 4503 आवेदन..11584 तबादले

Updated on 31-07-2025 01:30 PM

मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग का अजब कारनामा सामने आया है। विभाग ने ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। 4503 शिक्षकों ने ट्रांसफर की अर्जी लगाई, लेकिन इसके मुकाबले विभाग ने 11 हजार 584 शिक्षकों के तबादले किए।

दरअसल, राघौगढ़ से कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने विधानसभा में स्कूल शिक्षा विभाग से शिक्षकों के तबादलों को लेकर सवाल पूछा था। स्कूल शिक्षा मंत्री ने जब इसका जवाब दिया तो चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए।

इतना ही नहीं विभाग ने ट्रांसफर के लिए बनाए पोर्टल बनाने पर करीब पौने 6 करोड़ रुपए खर्च कर दिए। कांग्रेस अब इस पर सवाल उठा रही है।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में ये जवाब दिया कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह के सवाल के जवाब में स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने बताया कि नए पोर्टल 3.0 को तैयार करने के लिए केंद्र सरकार की संस्था निक्सी को 9 सितंबर 2024 को वर्क ऑर्डर दिया गया था। जिसकी कुल लागत 5 करोड़ 70 लाख 80 हजार 250 रुपए है। इसकी 5 साल की अवधि तय की गई है।

शिक्षा मंत्री के जवाब के अनुसार पोर्टल का लॉग इन एक्सेस मध्यांश स्कूल, संकुल, विकासखंड, जिला, संभाग, और राज्य स्तर पर पदों के अनुसार दिए हैं। इसके साथ ही पोर्टल पर दर्ज अधिकारी, कर्मचारियों की भी व्यक्तिगत जानकारी और पोर्टल पर उपलब्ध जानकारियों और कामों के लिए एक्सेस दिया है।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने जवाब में बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग के पास 4503 शिक्षकों ने तबादलों के लिए आवेदन किए। विभाग ने 11584 शिक्षकों के तबादले किए। इनमें 7976 शिक्षकों के स्वैच्छिक ट्रांसफर किए गए। जबकि 3608 शिक्षकों के ट्रांसफर प्रशासकीय स्तर पर किए गए हैं।

कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह के शिक्षा विभाग पर आरोप

  • ट्रांसफर के लिए 5.70 करोड़ खर्च करके जो पोर्टल बनवाया गया वो बीच में ही क्रैश हो गया। आजकल तो फ्री वेबसाइट बन जाती हैं तो सरकार ने पौने छह करोड़ क्यों बर्बाद किए।
  • शिक्षा विभाग के नियम अनुसार 10% शिक्षकों के तबादले किए जा सकते हैं, लेकिन मात्र 4 से 5% शिक्षकों के ही तबादले हो पाए। ऐसा इसलिए क्योंकि टीचर्स ऑनलाइन आवेदन ही नहीं कर पाए।
  • जब ट्रांसफर के लिए साढ़े 4 हजार टीचर्स ने आवेदन किए तो विभाग ने 7976 शिक्षकों के स्वैच्छिक तबादले कैसे कर दिए?

मंत्री बोले- कांग्रेस के वक्त कलम चल गई तो तबादला होता था कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह के आरोपों पर स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि उनको एक चीज समझनी पड़ेगी। भाजपा की सरकार नियमों के दायरे में काम करने वाली सरकार है। हमारी ट्रांसफर पॉलिसी के आधार पर हम जो कर सकते थे, हमने वो किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.