विश्व तम्बाखू दिवस पर हिंडालको महान के पहल पर 19 लोगो ने धूम्रपान और मदिरापान से किया तौबा

Updated on 01-06-2023 12:23 AM
भोपाल : विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर हिंडालको महान ने बरहवा टोला में जागरूकता कार्यक्रम में 19 लोगों ने धूम्रपान न करने की शपथ ली। इस कार्यक्रम का उद्देश्य था तंबाकू के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाना था।इसमें समुदाय के सदस्यों को तंबाकू से दूर रहने की प्रेरणा दी गई।
हिंडालको महान के सी.एस. आर.विभाग से बीरेंद्र पाण्डेय ने बताया कि हर वर्ष 80 लाख लोगो की मौत सिर्फ तम्बाखू द्वारा दिये गए कैंसर के कारण हो जाती है, आमजनों को धूम्रपान की आदत के कारण अनेक स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न होती हैं, जिनमें कई कैंसर रोग शामिल हैं। तंबाकू के सेवन से हृदय रोग, फेफड़े की बीमारी, मसूढ़ों की समस्याएं और श्वसन समस्याएं भी हो सकती हैं। हिंडालको महान की पर्यावरण विभाग की टीम से विनोद कुशवाहा,मोहितेंद्र,व प्रदीप ने लोगो को जल संरक्षण, सिंगल यूज़ पालीथिन के प्रयोग न करने ,शाकाहारी भोजन शैली अपनाने व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु जरूरी सलाह दी गई । इस कार्यक्रम में हिंडालको महान के इंजीनियर अनीता,श्वेता व कुलदीप ने भी लोगो स्वस्थ जीवनशैली की प्रशंसा करते हुए धूम्रपान से दूर रहने की प्रतिज्ञा दिलाई।विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर हिंडालको महान के जागरूकता कार्यक्रम में 19 लोगों ने धूम्रपान न करने की शपथ ली।साथ ही हिंडालको महान ने नशाखोरी और धूम्रपान को छोड़ने वाले 19 व्यक्तियों को पुरस्कृत भी किया। इस घोषणा के साथ, हिंडालको महान ने धूम्रपान के हानिकारक प्रभावों को जागरूकता फैलाने और नशाखोरी से मुक्ति प्राप्त करने के प्रयासों को समर्थन दिया है। कार्यक्रम में लोगो ने अपनी तम्बाखू की डिबिया सौपते हुये 19 लोगो ने जीवन के लिए जहर के रूप में उपस्थित तम्बाखू को अपने घर से बाहर का रास्ता दिखाया वही नशे का परित्याग करने वाले इन उन्नीस लोगो नई शर्ट  पुरस्कार के रूप में दी गई । कार्यक्रम के माध्यम से, हिंडालको महान ने सोसाइटी को एक सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया है जो धूम्रपान और नशाखोरी की आदतों से निपटने के लिए उपाय मौजूद हैं और इसमें सफलता प्राप्त की जा सकती है।इस पुरस्कार के माध्यम से प्रोत्साहित होने वाले व्यक्तियों को अग्रिम व्यक्तिगत रूप से सम्मानित किया और उन्हें समाज के बाहर भी प्रेरित करने का उत्साह प्रदान किया जाएगा। हिंडालको महान की यह पहल एक महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश है जो धूम्रपान और नशाखोरी की समस्या से जूझ रहे व्यक्तियों को समर्थन दिया है,
इस कार्यक्रम के द्वारा लोगों को तंबाकू के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया।धूम्रपान करने की आदत दुनिया भर में स्वास्थ्य समस्याओं का मुख्य कारण है। तंबाकू में मौजूद निकोटीन और अन्य कैमिकल्स शरीर को हानि पहुंचाते हैं और कई बीमारियों को बढ़ावा देते हैं। इसके प्रमुख जोखिमों में कैंसर, हृदय रोग, श्वसन संबंधी समस्याएं और मसूढ़ों की समस्याएं शामिल हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अरविंद बैश्य का विशेष योगदान रहा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.