सवा सौ साल पहले शुरू हुआ था भोपाल में पहला अस्पताल, अब हर वर्ष 45 लाख से ज्यादा मरीजों को मिल रहा इलाज

Updated on 18-05-2023 06:25 PM
भोपाल। शहर में चिकित्सा सुविधा का दायरा बढ़ रहा है। यहां देश के कई राज्यों से सस्ता और बेहतर इलाज है। ट्रांसप्लांट जैसी जटिल सर्जरी, रोबोटिक आर्म जैसे अत्याधुनिक उपकरण, अनुभवी डाक्टर और ई-मेडिकल जैसी सुविधाओं की वजह से राजधानी तेजी से मेडिकल हब बनने की दिशा में बढ़ रहा है। मालूम हो कि शहर में 1890 में लेडी लैंस डाउन वुमन हास्पिटल के रूप में पहले अस्‍पताल की नींव रखी गई थी। अब करीब 125 साल बाद शहर में हर साल 45 लाख से ज्यादा मरीजों का इलाज किया जा रहा है। यह कहना सही होगा कि आने वाले समय में भोपाल शहर मेडिकल टूरिज्म का हब बन सकती है। वर्तमान में शहर में बड़े -छोटे मिलाकर लगभग 400 अस्पताल हैं। जीएमसी, एम्स के अलावा शहर में चार निजी मेडिकल कॉलेज भी हैं। जिनसे चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता भी बेहतर हो रही है। जेनेटिक लैब से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की आधुनिक जांच व नैक्सट जनरेशन सीक्वेंस से जैनेटिक बीमारियों का इलाज एम्स में मौजूद है।
दूसरे देशों से भी इलाज कराने आ रहे मरीज
बांग्लादेश के 58 वर्षीय मो, इस्लाम का लिवर खराब हो गया था। दोस्त के कहने पर इलाज के लिए दिल्ली आए लेकिन खर्च ज्यादा था इसलिए भोपाल आ गए। निजी अस्पताल में सफल लिवर ट्रांसप्लांट किया गया। इसी तरह प्रयागराज के रहने वाले रोहन शर्मा किडनी ट्रांसप्लांट के लिए तुर्किये जाना चाहते थे, लेकिन वहां इलाज कराना काफी कठिन है। ऐसे में उन्होंने भोपाल में संपर्क किया और एक साल में ट्रासंप्लांट हो गया। दरअसल, राजधानी के मेडिकल कालेजं और बड़े निजी अस्पतालों के आंकड़ों को देखें तो हर साल दूसरे राज्यों से आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। मरीज ज्यादातर ट्रांसप्लांट सर्जरी, नी और हिप रिप्लेसमेंट, दंत चिकित्सा के साथ कास्मेटिक सर्जरी के लिए यहां आते हैं क्योंकिबड़े राज्यों के मुकाबले यहां उपचार की लागत बहुत कम है।
20-30 फीसदी तक सस्ता इलाज

देश के बड़े सेंटरों के मुकाबले भोपाल में 20 से 30 प्रतिशत तक सस्ता इलाज होता है। दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद में किडनी ट्रांसप्लांट में करीब 10 लाख रुपए का खर्च आता है, वहीं मप्र में पांच से छह लाख रुपए में प्रत्यारोपण हो जाता है। वहीं लिवर के लिए 25 लाख के मुकाबले 16 लाख रुपए ही लगते हैं।
भोपाल शहर में स्वास्थ्य संस्थाएं

स्वास्थ्य केंद्र - 4

सिविल डिस्पेंसरी - 21

संजीवनी क्लीनिक - 50

मुख्य मंत्री पॉली संजीवनी क्लीनिक - 1

जिला अस्पताल - 1

मेडिकल कालेज - 5

केंद्र सरकार से जुड़े अस्पताल - 2

गैस राहत अस्पताल - 6
भोपाल शहर में स्वास्थ्य संस्थाएं

स्वास्थ्य केंद्र - 4

सिविल डिस्पेंसरी - 21

संजीवनी क्लीनिक - 50

मुख्य मंत्री पॉली संजीवनी क्लीनिक - 1

जिला अस्पताल - 1

मेडिकल कालेज - 5

केंद्र सरकार से जुड़े अस्पताल - 2

गैस राहत अस्पताल - 6
- हड्डी से जुड़ी बीमारियों के लिए उत्कृष्टता संस्थान।

- पहला सरकारी इन विट्रो फर्टिलाइजेशन यानि आईवीएफ सेंटर हमीदिया अस्पताल में खुलेगा।

- प्रदेश की सबसे बड़ी ट्रांसप्लांट यूनिट एम्स में बन रही, किडनी के साथ लिवर, बोनमैरो और लंग्स ट्रांसप्लांट होगा।

- दिल्ली की तर्ज पर एम्स में एपेक्स ट्रामा सेंटर बनाया जाएगा!

भोपाल के स्वास्थ्य ढांचे में काफी सुधार आया है। हाल ही में जेपी अस्पताल में हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी एक जिला अस्पताल की बड़ी उपलब्‍धि है। यह दिखाता है कि भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवक्ता बढ़ी है। हमीदिया में भी कई अत्याधुनिक तकनीक आई हैं। एक समय था कि गंभीर रोग के मरीज अन्य शहरों में इलाज के लिए जाते थे। मगर अब अलग- अलग शहर व राज्य से लोग भोपाल आते हैं।

- डा. पंकज शुक्ला, पूर्व संचालक, एनएचएम

कोरोना के बाद प्रदेश में चिकित्सा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव हुआ है। निजी अस्पतालों के साथ सरकारी स्तर अस्पतालों में भी बदलाव हो रहे हैं। देश के बड़े कॉपोर्रेट अस्पतालों को भी अपने अस्पताल खोलने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.